हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर कराने पहुंचे लोग:पुलिस कमिश्नर से मिलने को लेकर अधिकारी और लोगों के बीच तीखी नोंकझोंक

Updated on 16-09-2025 02:28 PM

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के बयानों से नाराज वकील और अन्य लोग मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे हैं। जहां उन्हें कमिश्नर से मिलने नहीं दिया गया, जिससे गर्मागर्मी की स्थिति बनी है। हालांकि बाद में कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने ज्ञापन ले लिया। ये लोग तिवारी पर एफआईआर की मांग कर रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे लोग तिवारी के बयानों से नाराज हैं। ज्ञापन देने जाने से पहले वरिष्ठ एडवोकेट सैयद साजिद अली ने लोगों से अपील की कि वह इकट्‌ठे हों और भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब की हिफाजत के लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। इसके बाद वकील और आमजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। अली की अपील को देखते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से वहां पहुंचे लोगों को पुलिस कमिश्नर से नहीं मिलने दिया, तो वहां गर्मागर्मी की स्थिति बनी। एडवोकेट अली का कहना है कि तिवारी लगातार ऐसे बयान (भाषण) दे रहे हैं, जो भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पुलिस ने कमिश्नर कार्यालय के बाहर वकीलों और आम लोगों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। केवल अधिकृत लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। बावजूद इसके, बड़ी संख्या में लोग बाहर इकट्ठा हो रहे हैं। दो से तीन वरिष्ठ वकीलों ने अंदर जाकर बैठने की अनुमति मांगी, उनको अंदर भी नहीं जाने दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.