जनसमस्या निवारण पखवाड़े का जनता को मिले लाभ: वोरा

Updated on 08-08-2024 01:12 PM

दुर्ग। निगम क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूत समस्या को सुलझाने के लिए राज्य शासन के निर्देश पर नगर निगम दुर्ग में 29 जुलाई से 8 अगस्त तक 8 स्थानों पर जनसमस्या निवारण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके पूर्व भी एक माह पूर्व 10 जुलाई से शिविर में दी गई शिकायतों के निराकरण हेतु शिकायते ली गई थी। इन शिकायतों का निराकरण तो दूर की बात अधिकारी स्थल निरीक्षण पर भी नहीं पहुंचे है।

अब वर्तमान में पुन: छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार लाखों रुपए खर्च कर शिविर के बाद फिर शिविर लगाने जनता का मोहभंग हो गया है। शिविर में 80 प्रतिशत लोग सिर्फ राशन कार्ड नवीनीकरण, आधार कार्ड, आयुषमान कार्ड या टैक्स पटाने पहुंच रहे है। बड़ी संख्या में जनता का आरोप है कि पुरानी शिकायतों में प्रशासन निराकरण नहीं करता, कई वार्ड ऐसे है जहां लोग शिकायत करने भी नहीं पहुंच रहे है।

इधर प्रशासन दावा कर रही है कि शिकायतों का तत्काल निराकरण बताया जा रहा है। वह तो राशन कार्ड व आधार कार्ड से संबंधित है। नगर निगम द्वारा लगाए गए जनसमस्या शिविर विवेकानंद भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अरुण वोरा ने पहुंचकर शहर के मूलभूत सुविधाओं का पत्र भी सौंपा।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, परमजीत सिंह भुई, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, दीपक जैन भी मौजूद थे। वोरा ने अधिकारियों से कहा कि शिविर के बाद फिर शिविर आवेदन के बाद फिर आवेदन यह कब तक चलेगा। सडक़, पानी, बिजली, नाली, सफाई की मांग कब तक पूरी होगी। प्रशासन व निगम के अफसर स्वयं मॉनिटरिंग कर समस्या निराकरण की समयावधि तय करें ताकि जनता को शिविर से लाभ मिले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.