एलईडी स्क्रीन वैन से लोगों को मिलेगी शासकीय योजनाओं की जानकारी

Updated on 21-06-2023 10:10 PM
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को आमजन ख़ासकर ग्रामीण इलाक़ों व घर-घर तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग की एलईडी स्क्रीन वेन आज बुधवार को रवाना हुई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस एलईडी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वेन छोटे ट्रक पर बनायी गई हैं और इस पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। एलईडी स्क्रीन वेन की रवानगी महासमुंद के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  कार्यक्रम के बाद हुई। जागरूकता के अभाव में तमाम लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र होने के बाद भी इसका लाभ नहीं उठा पाते। इस वीडियो वेन के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं से संबंधित वृहद जानकारी होगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू,  कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, श्रीमती रश्मि चंद्राकर,दाऊलाल चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

यह एलईडी वेन ज़िले के सभी ब्लॉकों की तक़रीबन 91 हाट बाज़ारों में जाकर शासकीय योजनाओं का प्रचार करेगी। इस वेन के साथ निःशुल्क प्रचार सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा। कुछ लोग साथ रहेंगे, जो गरीब के अशिक्षित तबके को भी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि यह वेन गांव में जाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने के साथ ही सरकारी योजनाओं के विषय में भी मदद करेगी। प्रदेश सरकार जन विकास व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार हर वर्ग के उत्थान के साथ ही किसानों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एलईडी वेन से प्रारंभ किया गया है। यह वेन जिले के सभी विकासखंडों और गांवों में जाकर फिल्म के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ भी उठा सकें।

इस मोबाइल स्क्रीन वेन के माध्यम से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, राजीव गांधी मितान योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, रोजगार मिशन, भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना जैसी जुड़ी छोटी-छोटी फिल्म हैं, इन फिल्मों में अलग-अलग तरीकों से दिखाया जाएगा तथा योजना का लाभ कैसे ले इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलेगी। निःशुल्क वितरित की जा रही सरकार हितग्राही मूलक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक एवं पॉम्प्लेट को बहुत उपयोगी भी रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.