समाधान शिविर में लोगों के आवेदनों का हो रहा त्वरित निराकरण : प्रभारी सचिव

Updated on 24-05-2025 01:12 PM

गरियाबंद। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोचवाय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जहां कोचवाय सहित बारूका, बेहराबुड़ा, घुटकुनवापारा, कस, हरदी, कसेरू, कोकड़ी, सड़क परसुली, तवंरबाहरा, नहरगांव जैसे अन्य आसपास गांव के लोगों ने भी उपस्थित होकर अपने - अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिविर में जिले के प्रभारी सचिव  हिमशिखर गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने शिविर में कलेक्टर  बी.एस. उइके एवं एसपी  निखिल राखेचा की मौजूदगी में विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही स्टॉलों के माध्यम से लोगों को दिये जा रहे योजनाओं की जानकारी एवं लाभान्वित किये जा रहे गतिविधियों का जायजा लिया।  सुशासन तिहार के दौरान कोचवाय क्लस्टर अंतर्गत प्राप्त कुल 4680 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर लिया गया है। इस अवसर पर प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को जानना एवं उनका यथा संभव निराकरण भी करना है। इसी तारतम्य में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों के गांवों के नजदीक क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। शिविर में प्रभारी सचिव, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने तीन दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राइसिकल प्रदान किया। साथ ही पांच गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार किट प्रदान कर गोदभराई रस्म एवं दो शिशुओं का अन्नप्रासन किया। इस दौरान शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, डीएफओ  लक्ष्मण सिंह, सीईओ जिला पंचायत  जी.आर. मरकाम, एसडीएम श्रीमती ऋषा ठाकुर, सीईओ जनपद गरियाबंद  के.एस. नागेश सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर  बीएस उइके ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शुरू किए गए सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्री उइके ने सुशासन तिहार के आयोजन के निर्णय को राज्य सरकार के अत्यंत जनहितैषी एवं संवेदनशील निर्णय बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का कारगार प्रयास किया गया है। श्री उइके ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत पहले चरण में प्राप्त आवेदनों का समुचित परीक्षण कर दूसरे चरण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया है। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। साथ ही उनके सभी समस्याओं का निराकरण भी हो। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों की समस्याओं का यथा संभव निराकरण भी किया जा रहा है। जिससे लोगों को उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी उनके गांव के पास ही शिविर लगाकर दी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.