उरगा–कुसमुंडा नई रेल लाइन पर माल यातायात परिवहन की अनुमति

Updated on 04-10-2025 08:29 PM

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत उरगा से कुसमुंडा तक 12.637 किलोमीटर लंबी नई विद्युतीकृत ब्रॉडगेज रेल लाइन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है । यह रेल खंड छत्तीसगढ़ ईस्ट-वेस्ट रेल कॉरिडोर (गेवरा रोड–पेन्ड्रा रोड) नई रेल परियोजना का महत्वपूर्ण अंग है । इस नई रेल लाइन के शुरू होने से क्षेत्र में माल यातायात की क्षमता और सुगमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और उद्योगों एवं कोयला उत्पादन क्षेत्रों को निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी । अब गाड़ियाँ उरगा से सीधे कुसमुंडा तक चल सकेंगी, जिससे कोरबा स्टेशन में भीड़-भाड़ में कमी आएगी । 29 सितम्बर 2025 को उच्च स्तरीय समिति द्वारा इस नवनिर्मित रेल खंड का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी सम्मिलित हुए ।

समिति द्वारा जारी ज्वाइंट सेफ्टी सर्टिफिकेट में यह प्रमाणित किया गया कि यह खंड माल यातायात परिचालन के लिए पूर्णतः सुरक्षित है । रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 22(1) के अंतर्गत आवश्यक प्रावधानों के अनुपालन के पश्चात, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा दिनांक 30 सितम्बर 2025 को इस खंड को माल यातायात परिचालन हेतु अधिकृत किया गया । इस रेल लाइन पर प्रारंभिक अधिकतम गति सीमा 30 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जिसे चरणबद्ध रूप से 75 किमी प्रति घंटा तथा बाद में 110 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाया जाएगा । इस नवनिर्मित रेल लाइन के शुरू होने से छत्तीसगढ़ राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, खनिज संपदा का परिवहन तेज़ एवं सुगम होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.