लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व एवं कृतित्व है महान : अरूण साव

Updated on 24-10-2024 11:58 AM

कोरबा । भारत देश के इतिहास अत्यंत गौरवशाली एवं वैभवशाली रहा है। यह गौरवशाली एवं वैभवशाली इतिहास इस देश के नागरिकों के पुरूषार्थ से बना है, न कि किसी सरकार या संस्था से। भारत माता की इस पुण्य भूमि में कितने ही संत महात्मा, सपूतों को जन्म दिया है, जिन्होंने विश्व कल्याण के लिए कार्य किया है। ऐसे ही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर हैं जिन्होंने एक बेटी, एक बहू , एक मां, एक सैनिक और एक शासक के रूप में श्रेष्ठ कार्य किया है। ऐसा कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहा जिस क्षेत्र में देवी अहिल्याबाई होल्कर ने काम न किया हो। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व महान है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री सह लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।


मंत्री अरूण साव ने कहा कि महिला होकर उन्होंने लंबे समय तक अच्छे प्रशासक के रूप में कार्य करके महिला सशक्तिकरण का विश्व को संदेश दिया। लोकमाता जितनी सुसंस्कारित एक बहू और बेटी थी उतनी ही सशक्त प्रशासक भी थी। देवी अहिल्याबाई के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों के कारण मालवा क्षेत्र आज भी सांस्कृतिक रूप से संपन्न है। कार्यक्रम में उद्योग, व्यापार, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए अप्रतिम योगदान के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई की पहचान एक विनम्र एवं उदार शासक के रूप में थी। उनके हृदय में निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों के लिए दया और परोपकार की भावना व्याप्त थी। उन्होंने समाज सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। वह अपनी प्रजा और गरीबों की भलाई के बारे में सोचती थी और निर्धनों के लिए हमेशा सहायता के लिए तत्पर रहती थीं। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.