गैर संकार्य विभाग के कार्मिक कर्म शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित

Updated on 31-12-2024 01:14 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा गैर संकार्य विभाग के कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए इस्पात भवन सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कर्मचारियों को प्रेरित करने और पहचान देने के लिए प्रति माह कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जो कार्यस्थल पर नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए तकनीकी/प्रक्रियात्मक अनुशासन का पालन करने में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

इसी क्रम में, माह सितम्बर 2024 अक्टूबर और नवम्बर के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट एचआर विद्याराम, सेक्शन एसोसिएट नगर सेवाएं विभाग अजय कुमार मिश्रा, इंजीनियरिंग एसोसिएट नगर सेवाएं विभाग सीताराम साहू, इंजीनियरिंग एसोसिएट नगर सेवाएं विभाग भूपाट राव बोरकर, अनुभाग अधिकारी मार्केटिंग चन्द्राकली, इंजीनियरिंग एसोसिएट एमएसजी- नगर सेवाएं ललन सिंह, सेक्शन एसोसिएट एचआर शशिकला साहू, और एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट सीबीडी दीपाली प्रसाद को कर्म शिरोमणि पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

चयनित कर्मचारियों को मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन संदीप माथुर, मुख्य महाप्रबन्धक टीएसडी एवं सीएसआर उत्पल दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक सीबीडी इन्द्रजीत सेनगुप्ता और महाप्रबंधक मार्केटिंग और बीपी जगन्नाथ रथ द्वारा सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार योजना के तहत, पुरस्कृत कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप प्रबंधन द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह, कर्मचारियों के पति/पत्नी के लिए प्रशंसा पत्र और मिठाई के पैकेट प्रदान किए जाते हैं।

इसके अतिरिक्त, पुरस्कार विजेता की तस्वीर उनके विभाग के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाती है। इस कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक नगर सेवाएं रवि कुमार फुले, , सहायक महाप्रबंधक सीबीडी कोमल मेहरा, वरिष्ठ प्रबंधक नगर सेवाएं-पीएचई व्ही.के. भोण्डेकर, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन-यांत्रिकी प्रियंका मीणा, सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन-गैर संकार्य एवं खदान नरेंद्र इंगले, सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन-नगर सेवाएं जीएमवी पद्मिनी कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन एमवीवी प्रसाद और सहायक प्रबंधक नगर सेवाएं-प्रवर्तन देवानंद चैहान की गरिमामय उपस्थिति रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.