
World of Statistics के मुताबिक दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल लेबनॉन में है। वहां पेट्रोल की कीमत 6.11 डॉलर प्रति लीटर है। भारतीय रुपये में यह कीमत 503.59 रुपये प्रति लीटर बैठती है। इसके बाद हॉन्ग कॉन्ग का नंबर है। वहां पेट्रोल का भाव 2.96 डॉलर प्रति लीटर है। सिंगापुर में यह 2.74 डॉलर, आइसलैंड में 2.39 डॉलर, डेनमार्क में 2.3 डॉलर, फ्रांस में 2.2 डॉलर, इटली में 2.16 डॉलर, नीदरलैंड में 2.16 डॉलर, फिनलैंड में 2.15 डॉलर, ग्रीस में 2.15 डॉलर, नॉर्वे 2.13 डॉलर, जर्मनी में 2.02 डॉलर, स्वीडन में 2.01 डॉलर और बेल्जियम में दो डॉलर प्रति लीटर है।
अगर आप सोचते हैं कि भारत में पेट्रोल बहुत महंगा है तो जरा रुकिए। कई देशों में पेट्रोल की कीमत भारत से ज्यादा है। यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड में पेट्रोल की कीमत में 1.95 डॉलर प्रति लीटर है। ब्रिटेन में यह 1.83 डॉलर, ऑस्ट्रिया में 1.82 डॉलर, स्पेन में 1.82 डॉलर, पोलैंड में 1.63 डॉलर, तुर्की में 1.46 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया में 1.27 डॉलर, जापान में 1.26 डॉलर, साउथ अफ्रीका में 1.25 डॉलर, साउथ कोरिया में 1.24 डॉलर और कनाडा में 1.21 डॉलर प्रति डॉलर है। भारत में इसकी कीमत 1.18 डॉलर है जबकि आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 0.99 डॉलर प्रति लीटर है। इसी तरह चीन और अमेरिका में इसकी कीमत 0.95 डॉलर प्रति लीटर है।
माचिस से भी सस्ता पेट्रोल
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में मिलता है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको केवल 0.02 डॉलर 1.65 रुपये खर्च करने होंगे। यानी उस देश में पेट्रोल की एक लीटर की कीमत माचिस की एक डिब्बी से भी कम है। यानी अगर आप वेनेजुएला में हैं तो 50 रुपये से भी कम कीमत पर 30 लीटर पेट्रोल खरीद सकते हैं। मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 (Maruti Suzuki Alto K10) की 35 लीटर की टंकी फुल करने के लिए आपको 57.75 रुपये खर्च करने होंगे। वेनेजुएला में कच्चे तेल का प्रचुर भंडार है लेकिन यह देश पिछले कई साल से आर्थिक संकट से जूझ रहा है