कंगाल पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल हुआ सपना! अवाम का तेल निकालने को तैयार IMF के 'गुलाम' शहबाज, बढ़ाए 22 रुपए

Updated on 16-02-2023 06:37 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में जनता पहले ही ऐतिहासिक महंगाई के बोझ तले दबी है। इस बीच शहबाज सरकार ने अवाम पर भारी-भरकम 'पेट्रोल बम' फोड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की शर्तों के आगे झुकते हुए पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में ऐतिहासिक इजाफा किया है। पाकिस्तान किसी भी स्थिति में आईएमएफ से लोन हासिल करना चाहता है और इसके लिए सरकार एक 'मिनी-बजट' लेकर आई है। संकटग्रस्त मुल्क में 22.20 रुपए की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 272 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वित्त विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो टीवी की खबर के अनुसार, हाई-स्पीड डीजल की कीमत 17.20 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 280 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मिट्टी का तेल (केरोसिन) 12.90 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब 202.73 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है। इस बीच, लाइट डीजल 9.68 रुपए की वृद्धि के बाद 196.68 रुपए प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा। पाकिस्तान में नई कीमतें बुधवार रात 12 बजे के बाद लागू हो गईं।

33 फीसदी तक जाएगी महंगाई दर

पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में वृद्धि आईएमएफ की प्रमुख शर्तों में से एक थी। पाकिस्तान में पहले से पेट्रोल-डीजल के दाम रेकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं। मूडीज एनालिटिक्स से जुड़ी वरिष्ठ अर्थशास्त्री कैटरीना एल ने भविष्यवाणी की थी कि पाकिस्तान में मुद्रास्फीति 2023 की पहली छमाही में कम होने से पहले औसतन 33 फीसदी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि अकेले आईएमएफ का राहत पैकेज पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर नहीं ला सकता।

आईएमएफ से मिलेंगे सिर्फ 1.1 अरब डॉलर

'मिनी-बजट' के माध्यम से, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के नेतृत्व वाली सरकार बजट घाटे को कम करना और अपने टैक्स संग्रह को बढ़ाना चाहती है। पाकिस्तान वर्तमान में गंभीर आर्थिक संकट की चपेट में हैं। खबरों की मानें तो उसका विदेशी मुद्रा भंडार 3 बिलियन डॉलर से भी कम हो चुका है। सरकार 170 अरब रुपए इकट्ठा करने के लिए जनता पर नए कर लागू कर चुकी है। इतना सब करके भी उसे आईएमएफ से सिर्फ 1.1 अरब डॉलर ही मिलेंगे जो फिलहाल पाकिस्तान के लिए काफी नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.