पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कच्चा तेल 80 डॉलर के नीचे, देखें सबसे सस्ता कहां मिल रहा ईंधन

Updated on 25-11-2022 04:37 PM

नई दिल्ली 
कच्चा तेल 80 डॉलर के नीचे आ गया है। डब्ल्यूटीआई 77.99 डॉलर प्रति बैरल पर है तो ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर के करीब। इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट को अपडेट कर दिया है। कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद  महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 188वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल-डीजल के नए रेट के मुताबिक गोरखपुर में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.94 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल  96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.52 रुपये। लखनऊ पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45 रुपये और डीजल 90.31 रुपये लीटर है।

क्यों नहीं मिल रहा कच्चे  तेल में गिरावट का लाभ
बता दें कच्चा तेल हाजिर रेट पर नहीं मिलता। यह वायदा कारोबार में आता है। अभी जो रेट चल रहा है वह जनवरी 2023 का है। यानी इस रेट पर तेल जनवरी में मिलेगा। अभी जो तेल मिल रहा है उसका सौदा सितंबर में ही हो गया होगा। वैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने लगातार सात महीने तक दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में
बता दें देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। आज 25  नवंबर 2022 को श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.