पेट्रोल पंप संचालक का दावा-:15 विभागों की अनुमति से खुला पंप अतिक्रमण कैसे

Updated on 19-09-2025 11:56 AM

सुनवाई में 40 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर बुलाया था

कोकता में पशुपालन विभाग की 99 एकड़ जमीन पर कब्जे के मामले में गुरुवार को गोविंदपुरा तहसीलदार सौरभ वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई। 40 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर बुलाया गया था। इसमें अवैध कॉलोनी डायमंड सिटी के 16, कोर्टयार्ड प्राइम कॉलोनी के संचालकों, निगम के पेट्रोल पंप संचालक सहित अन्य मकान मालिकों समेत निगम के अफसरों और एनएचएआई अफसरों को भी बुलाया गया था।

दोपहर 2 बजे शुरू हुई सुनवाई देर शाम तक चलती रही। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने जवाब पेश किए। हैरानी की बात ये है कि पशुपालन विभाग की जमीन पर 50 दुकानें बनाकर बेचने वाले अफसर सुनवाई के दौरान नहीं पहुंचे और न ही एनएचएआई के अफसर आए, जिन्होंने पशुपालन विभाग की जमीन से बायपास निकाल दिया।

10 हजार वर्गफीट पर कब्जा बताया था

अपने जवाब में ज्यादातर लोगों ने सीमांकन को गलत ठहराया। सीमांकन में कोकता में नगर निगम की लीज पर बने एचपी पेट्रोल पंप का करीब 10 हजार वर्गफीट पर कब्जा बताया गया है। पंप संचालक अवध नारायण मालवीय का कहना है कि उन्होंने नगर निगम की नीलामी में प्लॉट लिया था।

ये पंप के लिए ही आरक्षित थी। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए नीलामी की राशि भी जमा करने के बाद ये पंप आवंटित किया गया था। पंप खोलने से पहले नगर निगम सहित 15 विभागों की अनुमति लगती है। उसके बाद कलेक्टर की एनओसी के बाद पंप खुलता है। जब सबकुछ प्रक्रिया के तहत हुआ है तो हमारी कहां गलती है?

हाई कोर्ट में किया आवेदन

डायमंड सिटी के बलवीर सिंह मेहरा ने तर्क ​दिया कि नक्शे में 1 एकड़ जमीन गायब दिखाई गई है। सीमांकन गलत है, हाई कोर्ट में आवेदन किया है। शुभम राय ने कहा- प्लॉट की रजिस्ट्री व नामांतरण तहसील से हुआ। अतिक्रमण कैसे मान लिया। बिल्डर सुधीर शर्मा ने कहा कि कॉलोनी के लिए नजूल एनओसी व टीएंडसीपी से अनुमति लेकर रास्ता बनाया। रिजवान मोहम्मद ने जमीन को पैतृक बताया। सभी ने कहा- सीमांकन रद्द हो, यह गलत हुआ।

जिन अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए थे, उनसे जवाब लिए गए हैं। कुछ लोग नहीं आ पाए, उन्हें एक-दो दिन का समय दिया गया है। जवाब के बाद अब नियमानुसार तय करेंगे कि क्या कार्रवाई होगी। हमने नियमानुसार ही सीमांकन किया है। सौरभ वर्मा, तहसीलदार, गोविंदपुरा



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.