भारत से 253788% बढ़ गया यूरोप को पेट्रोलियम का एक्सपोर्ट, कौन करता है सबसे ज्यादा इम्पोर्ट

Updated on 02-09-2024 02:35 PM
नई दिल्ली: भारत बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का आयात करता है लेकिन कई देशों को पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स का निर्यात करता है। साल 2018-2019 और 2023-2024 के बीच भारत से यूरोप को पेट्रोलियम पदार्थों के एक्सपोर्ट में 253788% की तेजी आई है। कोरोना महामारी के कारण लॉजिस्टिक्स की दिक्कतों और उसके बाद यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण भारत से यूरोप को पेट्रोलियम के एक्सपोर्ट में तेजी आई। हालांकि वैल्यू टर्म में देखें तो इन देशों को भारत के एक्सपोर्ट में 250 फीसदी तेजी आई। थिंक टैंक जीटीआरआई (GTRI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल की पहली छमाही में 151 देशों के साथ भारत ट्रेड सरप्लस की स्थिति में रहा जबकि 75 देशों के साथ उसे घाटा हुआ।
मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक भारत जिन देशों को पेट्रोलियम एक्सपोर्ट करता है उनमें यूरोप के 15 से 17 देश टॉप 100 में शामिल हैं। 20181-19 में भारत का इन देशों को पेट्रोलियम एक्सपोर्ट 9,740.51 मीट्रिक टन था जो 2023-24 में बढ़कर 24.73 मिलियन मीट्रिक टन हो गया। वैल्यू टर्म में देखें तो 2018-19 में यह 5.9 अरब डॉलर का था जो 2023-24 में $20.5 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान भारत ने नीदरलैंड को पेट्रोलियम का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट किया है। रोटरडम पोर्ट के कारण ऐसा हुओ जा यूरोप के अहम बाजारों के लिए हब है। यह यूरोप का सबसे बड़ा पोर्ट है।

रूस के साथ ट्रेड डेफिसिट

भारत से पेट्रोलियम आयात करने वाले यूरोपीय देशों में नीदरलैंड के अलावा यूके, फ्रांस, रोमानिया, स्विट्जरलैंड, रूस, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, पोलैंड, बुल्गारिया, स्लोवेनिया, ग्रीस, यूक्रेन, जर्मनी, पुर्तगाल और फिनलैंड शामिल हैं। भारत यूरोप को सबसे ज्यादा रिफाइंड फ्यूल एक्सपोर्ट करने वाला देश बन गया है। भारत के बल्क डीजल बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज और रूस की सरकारी तेल कंपनी रोजनेफ्ट के निवेश वाली कंपनी नयारा एनर्जी का दबदबा है। लेकिन रूस से भारी मात्रा से कच्चे तेल के आयात के कारण उसके साथ भारत का ट्रेड डेफिसिट भी बढ़ता जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.