मध्य प्रदेश के दमोह, पन्ना, धार और देवास में छिपे हैं पेट्रोलियम के भंडार, पता लगाने में जुटी सरकार

Updated on 07-09-2024 12:15 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश प्रदेश में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज अब व्यापक स्तर पर की जाएगी। इसके साथ ही इसके उत्पादन तथा वितरण व विपणन के लिए राज्य सरकार की ओर से मध्य प्रदेश पेट्रोलियम कार्पोरेशन की स्थापना की जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने खनिज साधन विभाग की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने बैठक में संबंधित अधिकारियों से इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही प्रदेश में राक फास्फेट पर आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।


मध्य प्रदेश में कहां-कहां छिपा है खजाना


मध्य प्रदेश के दमोह और पन्ना जिले पठारी इलाके होने के कारण यहां पेट्रोलियम के भंडार होने की संभावना जताई जा रही है।

  • इसके लिए पिछले कई साल से ओएनजीसी और सहयोगी कंपनियां यहां प्राकृतिक गैस व तेल की तलाश में जुटी हैं।
  • इसी तरह पूर्व में धार और देवास जिलों में भी पेट्रोलियम पदार्थ मिलने की संभावना जताई जा चुकी है।
  • अब प्रदेश सरकार संभावित स्थानों पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज कराने की योजना पर काम कर रही है।

  • भोपाल में होगा माइनिंग कॉन्क्लेव

    भोपाल में 14 व 15 अक्टूबर को माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के साथ किए जा रहे इस संयुक्त आयोजन में देश के अग्रणी उद्यमी, विषय-विशेषज्ञ, विभिन्न राज्यों के अधिकारी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खनन क्षेत्र में सक्रिय कंपनियों के पदाधिकारी भाग लेंगे। यह कॉन्क्लेव प्रदेश में खनिज गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने में सहायक होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.