पीएचई ने ग्रामीणों से किया छल, टंकी बना दी, लेकिन जलापूर्ति का स्रोत ही नहीं

Updated on 15-06-2023 06:22 PM
भोपाल। जिले की ग्राम पंचायतों में पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों में किस कदर लापरवाही बरती जा रही है, इसका एक नमूना ग्राम पंचायत अचारपुरा में देखने को मिला। यहां पीएचई के अधिकारियों ने नई बनाई गई पानी की टंकी में टैंकरों से पानी भरकर उसे अधिकारियों के सामने 10 मिनट चलाकर दिखा दिया। इसके बाद से अब तक टंकी सूखी पड़ी हुई है और ग्रामीण भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। पीएचई द्वारा ग्रामीणों के साथ किए जा रहे इस छल का खुलासा बुधवार को जनपद पंचायत फंदा की साधारण सभा की बैठक में उपाध्यक्ष मलखान सिंह ठाकुर ने किया है। बैठक में जनपद पंचायत फंदा के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, जनपद सदस्य, विभागों कें अधिकारी उपस्थित थे।

जैसे ही काम बताना किए शुरू, वैसे ही लिया आड़े हाथ
पीएचई विभाग के अधिकारी असगर अली ने बैठक में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों को जैसे ही बताना शुरू किया तो उपाध्यक्ष मलखान सिंह ठाकुर ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ग्राम पंचायत अचारपुरा की पठार पर लाखों रुपये से जो पानी की टंकी बनाई है, उसमें जलापूर्ति करने का कोई स्रोत ही नहीं हैं। दिखावे के लिए टंकी में टैंकरों से पानी भरकर चलाकर दिखा दिया और अब वह पूरी तरह से सूखी पड़ी हुई है। पीएचई के अधिकारी ग्रामीणों के साथ धोखा कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं को पलीता लगाते हुए भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। उपाध्यक्ष की इस बात का बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इस दौरान फंदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शंकर नामदेव सदस्यों को आश्वासन देते रहे।

पंचायतों का हाल है बेहाल

सदस्यों का कहना है कि गांव की जनता भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रही है और पीएचई विभाग मनमर्जी कर रहा है। कई पंचायतों में पानी की लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोद डाली हैं, जो अब तक नहीं बनाई गई है। वहीं ग्राम पंचायत खुरचनी की सरपंच कविता वर्मा ने बताया कि पानी की टंकी सिर्फ देखने के लिए बनी है। नल आते ही नहीं हैं, अधिकारी सुनते नहीं हैं। पंचायतों में विकास के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। हाल बेहाल बने हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.