कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाके में अब बजेगी फोन की रिंग:छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर के भीमाराम में लगा मोबाइल टावर

Updated on 29-07-2025 01:17 PM

माओवाद प्रभावित कोर रीजन छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र के ग्राम भीमाराम में पहली बार मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू हो गई है। निजी मोबाइल टावर के शुरू होने से इलाके के हजारों ग्रामीणों को संचार की सुविधा मिल गई है।

इस टावर की स्थापना छत्तीसगढ़ शासन की "नियद नेल्ला नार" योजना और केंद्र सरकार की "यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF)" योजना के तहत की गई है। इसका लाभ भीमाराम, रामपुर, उतलापल्ली, मलेमपेंटा जैसे सुदूर और दुर्गम गांवों को मिलेगा, जहां अब तक मोबाइल नेटवर्क की भारी कमी थी।

शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच आसान

मोबाइल नेटवर्क के शुरू होने से क्षेत्र के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा फायदा होगा। साथ ही, डिजिटल सेवाएं, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक दूर होगी।

प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को भी मिलेगा मजबूती

संचार सुविधा बहाल होने से सुरक्षा बलों और प्रशासन को भी संपर्क बनाए रखने में आसानी होगी। यह क्षेत्र अब राज्य और केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम से जुड़कर सुरक्षा, विकास और समावेशी प्रगति की ओर आगे बढ़ सकेगा।

ग्रामीणों ने जताई खुशी

भीमाराम और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने मोबाइल टावर के शुरू होने पर खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे अपने रिश्तेदारों, बच्चों और सरकारी विभागों से सीधे जुड़ पाएंगे। यह सुविधा उनके लिए सिर्फ मोबाइल नेटवर्क नहीं, बल्कि भविष्य के लिए नया रास्ता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.