देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

Updated on 29-05-2025 11:39 AM

राजनांदगांव। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्र और धर्म के लिए समर्पित, भारतीय संस्कृति और वीरता की प्रतिमान, सशक्त भारतीय नारी का पर्याय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के ब्रोशर का वितरण किया गया। इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी में देवी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत, प्रशासनिक कुशलता, सामाजिक सुधारों, सड़क व जल व्यवस्था, न्यायप्रियता, धार्मिक सहिष्णुता, महिला सशक्तिकरण के लिए उनके योगदान को फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जनमन पत्रिका में बजट के संबंध में जानकारी दी गई है। वहीं देश का पावर हब बनने को तैयार छत्तीसगढ़, संस्कारों की धरती साहित्य की नगरी यह है राजनांदगांव, हमर कलेवा, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, युनेस्को की वल्र्ड हेरिटेज में शामिल, छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा, दुनिया ने देखी बस्तर की कला सहित विभिन्न प्रमाणिक जानकारी एवं आलेखों का संग्रह है। वहीं सुशासन तिहार मोर दुआर साय सरकार ब्रोशर में युवाओं का कल्याण, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, नियद नेल्लानार योजना, पंजीयन विभाग की 10 नई क्रांति, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना,  राम लला आयोध्या धाम दर्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में वृद्धि, कृषक उन्नति योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के संबंध में जानकारी दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.