राहुल की सभा के फ्लेक्स पर भाजपा कैंडिडेट का फोटो:मंच पर दिखी कुलस्ते की तस्वीर

Updated on 08-04-2024 12:58 PM

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी सोमवार को बालाघाट और शहडोल लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे। वे सबसे पहले मंडला लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सिवनी जिले के धनौरा आएंगे। यहां दोपहर 2 बजे कांग्रेस कैंडिडेट ओमकार सिंह मरकाम के पक्ष में सभा लेंगे। इसके बाद दोपहर 4 बजे शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड में फुंदेलाल मार्को के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

मंडला के धनौरा में मंच पर रविवार को फ्लेक्स लगा दिया गया। इसमें कांग्रेस नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो था। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता हरकत में आए। उन्होंने फग्गन सिंह के फोटो को ढंक दिया। फिर उसी जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह का फोटो लगाया। इस मामले में सिवनी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना का कहना है कि प्रिंटर से गलती हुई है। प्रिंटिंग के दौरान गलती से कुलस्ते का फोटो लगा दिया गया था, जिसे सुधार दिया गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'जानकारी मिली कि मंडला में कांग्रेस की सभा है, जहां उन्होंने हमारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर का फलेक्स लगा दिया। जिस पार्टी के मंच से उनके उम्मीदवार का फोटो लगना चाहिए, वह भाजपा उम्मीदवार की तस्वीर लगा रही है। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने चुनाव के पहले ही हार मान ली है।'

राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कई पदाधिकारी और नेता सभाओं में मौजूद रहेंगे।

मंडला और शहडोल लोकसभा सीटों पर इनमें मुकाबला

कांग्रेस ने मंडला सीट से ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल में फुंदेलाल मार्को को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही सीट आदिवासी वर्ग के लिए रिजर्व हैं। लिहाजा राहुल गांधी की कोशिश इस वर्ग को लुभाने की रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.