छठ की फोटो, नीतीश पर निशाना... 'एक तीर से दो निशाने' साध खेल कर गए लालू यादव के MLC सुनील कुमार

Updated on 21-11-2023 12:46 PM
पटना: बिहार सहित देशभर में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ समापन हो गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित कई नेताओं ने छठ की। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की। इन्हीं नेताओं में से एक राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह का तस्वीर चर्चा में है। दरअसल लालू यादव की पार्टी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध दिया।

MLC सुनील के पैर छूते दिखी उनकी पत्नी

एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी पत्नी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिख रही है। इस फोटो के कैप्शन में सुनील सिंह ने इसे बिहार की संस्कृति और संस्कार बताया। साथ ही लिखा कि पूर्व की एक घटना ने बिहारी को हंसी का पात्र बनाते हुए देश में शर्मसार कर दिया।

सुनील सिंह ने सोशल प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'देखिए मित्रों बिहार की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार जिसके लिए बिहार सदियों से जानी जाती है। वो संस्कार नहीं जो कुछ दिन पूर्व घटित घटना के फलस्वरूप पूरे बिहारियों को हंसी का पात्र बनाते हुए पूरे देश में शर्मसार कर दिया।' इस पोस्ट की दूसरी लाइन को सीएम नीतीश कुमार पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है।

नीतीश कुमार ने दिया था महिलाओं पर विवादित बयान

बता दें, हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में 'सेक्स ज्ञान' को लेकर महिलाओं पर विवादित बयान दे दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर लड़की पढ़ी-लिखी होगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसके साथ ही नीतीश ने बताया था कि लड़की कैसे जनसंख्या नियंत्रण कर रही हैं। लेकिन, सीएम ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उस पर जमकर हंगामा मचा। इसके बाद अगले दिन सीएम नीतीश ने महिलाओं को लेकर सदन में दिए बयान पर माफी भी मांग ली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.