जो बिटकॉइन नहीं कर पाई वो पाई नेटवर्क ने कर दिखाया, निवेशकों की आई मौज, टॉप 100 में पाया यह खास मुकाम

Updated on 22-11-2025 01:07 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी में इस समय बड़ी गिरावट चल रही है। इस महीने क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 22 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं। बिटकॉइन समेत दुनिया की टॉप क्रिप्टो भी इस गिरावट से नहीं बच पाईं। इस महीने बिटकॉइन में करीब 23 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं एक क्रिप्टो ऐसी है जिसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इसका नाम पाई नेटवर्क है।शनिवार को भी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट रही। सुबह 11:30 के अनुसार पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट कैप में करीब 2.77% की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ क्रिप्टोकरेंसी का कुल मार्केट कैप 2.86 लाख करोड़ डॉलर रह गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन और इथेरियम में 2 फीसदी, बाइनेंस और सोलाना में 4 फीसदी से ज्यादा, डॉगकॉइन में करीब 7 फीसदी, हाइपरलिक्विड में 8 फीसदी से ज्यादा और जीकैश में 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

कितनी आगे निकली पाई नेटवर्क?

पिछले 7 दिनों की बात करें तो क्रिप्टोकरेंसी बुरी तरह लुढ़क चुकी हैं। एक हफ्ते में बिटकॉइन में 12 फीसदी से ज्यादा, इथेरियम में करीब 14 फीसदी, रिपल में 15 फीसदी से ज्यादा, कार्डानो में 21 फीसदी से ज्यादा और शिबा इनू में 16 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं पाई नेटवर्क ने पिछले एक हफ्ते में निवेशकों को मुनाफा दिया है।

पिछले एक हफ्ते में पाई नेटवर्क में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। इस तेजी के साथ यह 0.2379 डॉलर (करीब 21 रुपये) पर कारोबार कर रही है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार टॉप 100 क्रिप्टो में से पाई नेटवर्क अकेली ऐसी क्रिप्टो है जिसने 7 दिनों में 8 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। हालांकि शनिवार को इसमें कुछ गिरावट रही। पिछले 24 घंटे में पाई नेटवर्क में करीब 0.25% की गिरावट आई है।

एक महीने में जबरदस्त रिटर्न

पिछले एक महीने से जहां ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट बनी हुई है, वहीं पाई नेटवर्क में जबरदस्त रिटर्न दिया है। एक महीने में इसका रिटर्न 18 फीसदी से ज्यादा रहा है। वहीं एक महीने में बिटकॉइन में 22 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। पाई नेटवर्क इस तेजी के बाद भी अपने ऑल टाइम हाई के मुकाबले काफी नीचे है। इसका ऑल टाइम हाई करीब 3 डॉलर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.