मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, तीन की मौत

Updated on 10-11-2024 05:06 PM

जगदलपुर । जगदलपुर के बकावंड ब्लॉक में शनिवार की शाम को मजदुरों से भरी पिकअप पलट गई। इस घटना में तीन मजदुरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बकावंड ब्लॉक के पंडानार स्थित रोहित चावडा कृषि फार्म में काम करने के लिए ओड़िसा से मज़दूरों को बुलाया गया था, जहाँ शनिवार को काम करने के बाद सभी मजदूरों को छोड़ने पिकअप जा रहा था।


मजदूरों को ले जाते समय पिकअप पलट गई और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि रोजाना इसी तरह कृषि फार्म में काम करने के लिए पड़ोसी राज्य ओड़िशा से दर्जनों मजदूरों को पिकअप में लाया जाता है और काम खत्म होने के बाद उसी पिकअप से घर भेज दिया जाता है। सूत्रों की माने तो इन मजदूरों में नाबालिग भी शामिल रहते हैं, पिकअप सवार प्रायः सभी मजदूर घायल हो गए।


घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई, अभी भी कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि तीन की मौत हुई है, मरने वाले सभी ओड़िसा के है, घायलों को मेकाज भी भेजा गया है, मरने वाले कि अभी शिनाख्त नही हुई है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.