बाबा रामदेव मेले में पार्किंग संचालकों की गुंडागर्दी की तस्वीरों ने डराया, महिलाओं से भी मारपीट का आरोप

Updated on 29-09-2023 12:42 PM
जैसलमेर: मारवाड़ के महाकुंभ कहलाए जाने वाले बाबा रामदेव मेले में श्रद्धालुओं से मारपीट का मामला सामने आया है। बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन करने आ रहे यात्रियों साथ मारपीट का आरोप पार्किंग संचालकों पर लगा है। श्रद्धालुओं ने पार्किंग संचालकों पर दादागिरी करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। श्रद्धालुओं के अनुसार शुक्रवार को पार्किंग कर्मचारियों ने एक राय होकर लाठी डंडों से दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। रामदेवरा के चाचा चौक टीन सेड के पास पार्किंग संचालकों ने दर्शन करने आए दर्शनार्थियों में शामिल महिलाओं तक से मारपीट की।

पार्किंग के लिए हुई कहासुनी, मारपीट के बाद लगा हुजूम

बिरला धर्मशाला के पास लगे चेक पोस्ट पर बाड़मेर से आए दर्शनार्थियों से पार्किंग शुल्क को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा की मारपीट तक पहुंच गया।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मारपीट में बदमाशों ने पुरुष के साथ ही महिलाओं से भी मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के कपड़े भी फटे।

पार्किंग संचालकों का कहना है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार कर पूर्व में मारपीट की गई थी। दोनों पक्ष पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुचे। इसके बाद पुलिस ने महिला श्रद्धालुओं और अन्य लोगों का मेडिकल करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

17 सितंबर से चल रहा है बाबा रामदेव का मेला

बाबा रामदेव के 639वें भादवा मेले का आगाज 17 सितंबर को हुआ था। स्वर्ण मुकुट धारण कर और मंगला आरती के साथ शुरू हुए इस मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इस मेले को पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.