पायलट सुसाइड केस- सृष्टि-बॉयफ्रेंड के बीच 11 कॉल हुए:वीडियो कॉल में बोली- सुसाइड करने जा रही हूं; बॉयफ्रेंड बोला- मैं भी खुदकुशी कर लूंगा

Updated on 29-11-2024 01:22 PM

एअर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली सुसाइड केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच कर रही मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया की सुसाइड से पहले सृष्टि और उसके बॉयफ्रेंड आदित्य के बीच 11 बार फोन पर बात हुई। सृष्टि ने आदित्य को वीडियो कॉल भी किया, जिसमें उसने बताया कि वह सुसाइड करने वाली है।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आदित्य ने बताया कि उसने सृष्टि को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उसने सुसाइड किया तो वह भी आत्महत्या कर लेगा।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड से सृष्टि और आदित्य के बीच वॉट्सऐप पर चैटिंग भी हुई थी। इनमें से कई मैसेज आदित्य ने डिलीट कर दिए हैं। पुलिस मैसेज रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, 25 नवंबर को 25 साल की पायलट सृष्टि का शव मुंबई में फ्लैट में मिला था। उसने डेटा केबल से फांसी लगाई थी। आरोप है कि उसने बॉयफ्रेंड से परेशान होकर आत्महत्या की है। सृष्टि के चाचा की शिकायत के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड को 26 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

परिवार के बॉयफ्रेंड आदित्य पर 3 आरोप 

सृष्टि के चाचा विवेक कुमार तुली की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में कई बातें सामने आईं। आदित्य अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बुरा व्यवहार करता था। उन्होंने आदित्य पर 4 आरोप लगाए...

बॉयफ्रेंड लड़की से झगड़ा करता था

पिछले साल नवंबर में आदित्य चाचा की कार लेकर सृष्टि और उसकी बहन राशि को दिल्ली में शॉपिंग कराने ले गया था। मार्केट में दोनों के बीच बहस हुई। आदित्य ने राशि के सामने सृष्टि से गाली-गलौज की। गुस्से में कार से दूसरी गाड़ी को टक्कर भी मार दी।

सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका, सड़क पर अकेला छोड़ा 

मार्च में आदित्य और सृष्टि अपने दोस्तों के साथ गुरुग्राम में डिनर करने गए थे। रेस्टोरेंट में भी आदित्य ने सृष्टि का अपमान किया। उसने सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका और उसे बाहर वेज खाना खिलाने ले गया। थोड़ी देर बाद सृष्टि ने राशि को फोन किया और कहा कि आदित्य उसे सड़क पर अकेला छोड़कर घर चला गया।

आदित्य ने सृष्टि का नंबर ब्लॉक किया 

सृष्टि आदित्य के साथ रिलेशन में काफी परेशान थी, लेकिन सृष्टि उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। एक बार आदित्य अपने पारिवारिक समारोह में सृष्टि को साथ ले जाना चाहता था। उसने सृष्टि पर इसके लिए दबाव डाला। दोनों के बीच बहस हुई तो आदित्य ने सृष्टि का नंबर लगभग 10-12 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह परेशान हो गई थी।

गोरखपुर की सृष्टि के पिता व्यापारी, दादा भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए

सृष्टि तुली गोरखपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार से थीं। उनका परिवार रामगढ़ताल इलाके के आजाद चौक में रहता था। उनके पिता विशाल तुली गोरखपुर के बड़े कारोबारी हैं और गोल्डन गैस एजेंसी के मालिक हैं। सृष्टि के दादा 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हो गए थे, और उनके चाचा भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। सृष्टि की सफलता पर उनका परिवार हमेशा गर्व करता था। सृष्टि ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पायलट बनने का सपना देखा था, और गोरखपुर की पहली महिला पायलट बनने का गौरव उन्होंने प्राप्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सृष्टि को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया था, जो उनके परिवार और शहर के लिए गर्व का विषय था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.