पायलट की टोंक से दूसरी उड़ान, आज नामांकन से पहले ही सड़कों पर जलवा, लेकिन ओवैसी और केजरीवाल बनेंगे राह का रोड़ा

Updated on 31-10-2023 02:02 PM

टोंक: राजस्थान विधानसभा चुनाव में हॉट सीट टोंक से मंगलवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपना नामांकन दाखिल करेंगे। टोंक जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। पायलट यहां से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में टोंक से विधायक पायलट के नामंकन को लेकर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं ने जमकर तैयारियां की हैं। जयपुर से लेकर टोंक तक पायलट का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। वहीं नामांकन के दौरान भी भारी भरकम भीड़ जुटाने के प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि नामांकन भरते समय सचिन पायलट के साथ उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिराम बैरवा ने भी इसका दावा किया है। उधर, पुलिस और प्रशासन भी पायलट के नामांकन को लेकर पूरी तरह चाक चौबंद है।

 

भूतेश्वर महादेव मंदिर में दर्शनों के बाद करेंगे नामांकन

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करेंगे। पायलट मंगलवार सुबह टोंक आने के बाद मंशा पूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने के बाद अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में रवाना होंगे। इसकी शुरुआत सवाई माधोपुर चौराहे से होगी। इस दौरान काफी संख्या में पायलट के समर्थकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पूरी व्यवस्था कर ली है। इसके बाद पायलट रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नामांकन दाखिल करेंगे।


पायलट के समर्थक विधायक नेता भी साथ होंगे

सचिन पायलट टोंक में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक विधायक गजराज खटाना, वेद प्रकाश सोलंकी, रामनिवास गवारिया, मंत्री मुरारी लाल मीणा, मुकेश भाकर और विधायक हरिश्चंद्र मीना के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा पायलट के जुलूस में गुर्जर समाज के लोग भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। पायलट के जुलूस को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चकबंद होकर व्यवस्था संभाले हुए हैं।


यूनुस खान को 54 हजार वोटो से हराया था

सचिन पायलट को कांग्रेस पार्टी ने पिछले 2018 के चुनाव में टोंक विधानसभा क्षेत्र से उतारा। इस दौरान भाजपा ने भी एन मौके पर अजीत मेहता का टिकट काटकर वसुंधरा राजे के करीबी यूनुस खान को उनके सामने उतारा। इसके पीछे बीजेपी की गणित टोंक में मुस्लिम बाहुल्य वोटर्स को साधना था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और पायलट ने यूनिस खान को हराकर 54,179 वोटो से जीत हासिल की। हालांकि इस बार बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।


इस बार राह नहीं आसान, ओवैसी और केजरीवाल की पार्टी से मिलेगी चुनौती

पांच साल पहले टोंक से सचिन पायलट को भारतीय जनता पार्टी के युनूस खान से ही सीधी चुनौती मिली थी। पायलट उस चुनौती को भारी मतों से पार भी कर गए लेकिन इसबार बीजेपी के साथ अन्य दलों से भी सामना होना है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी टोंक में ताल ठोकी है। एआईएमआईएम के उम्मीदवार शोयब खान चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी मुन्ना केसरी को मैदान में उतार दिया है। यानी इसबार का मुकाबला सचिन पायलट के लिए पिछली चुनौती से अधिक मुश्किलों भरा रहने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.