आर्मीनिया को पिनाका रॉकेट, पीएम मोदी की ग्रीस यात्रा, पाकिस्‍तान-तुर्की की चाल का भारत ने निकाला तोड़

Updated on 01-09-2023 01:54 PM
एथेंस: भारत के खिलाफ तिकड़ी बना चुके पाकिस्‍तान, तुर्की और अजरबैजान का मोदी सरकार ने अब तोड़ निकाल लिया है। पीएम मोदी ने करीब 40 साल बाद ग्रीस की यात्रा की है, वहीं भारत ने आर्मीनिया को पिनाका रॉकेट से लेकर घातक तोपों की सप्‍लाई कर रहा है। ग्रीस और आर्मीनिया दोनों ही देशों की तुर्की के साथ दुश्‍मनी है। ग्रीस के समुद्री इलाके पर तुर्की अपना जबरन दावा करता है और अक्‍सर डराता रहता है। वहीं आर्मीनिया के दुश्‍मन अजरबैजान को घातक ड्रोन की सप्‍लाइ कर रहा है। तुर्की और अजरबैजान अक्‍सर पाकिस्‍तान के समर्थन में कश्‍मीर को लेकर जहरीले बयान देते रहते हैं।

पाकिस्‍तान, तुर्की और अजरबैजान के इस गठजोड़ को अब भारत ने करारा जवाब देना शुरू कर दिया है। भारत ने आर्मीनिया को रेडॉर से लेकर पिनाका रॉकेट तक की सप्‍लाइ शुरू कर दी है। यही नहीं अब भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आर्मीनिया के अपने समकक्ष अर्मेन ग्रिगोरयान से मुलाकात की है। भारत के 'जेम्‍स बांड' कहे जाने वाले डोभाल ने अपने आर्मीनिया के साथ रणनीतिक भागीदारी और अंतरिक्ष में सहयोग पर बात की है। यही नहीं दोनों के बीच आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर बातचीत हुई है।


आर्मीनिया को हथियार, भड़का अजरबैजान


भारत की नगर्नो-कराबाख संघर्ष पर इसलिए नजर है क्‍योंकि आर्मीनिया अब भारतीय हथियारों का इस्‍तेमाल करने जा रहा है। आर्मीनिया को इन घातक भारतीय हथियारों की सप्‍लाइ ईरान के रास्‍ते हो रही है। भारत के आर्मीनिया को हथियार देने पर अजरबैजान बुरी तरह से भड़का हुआ है। आर्मीनिया के एनएसए ने पिछले साल भी भारत की यात्रा की थी और सुरक्षा समझौतों को तेजी से लागू करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद भारत ने आर्मीनिया को पिछले कुछ दिनों कई हथियार भेजे हैं।

हाल ही में कथित रूप से भारतीय हथियारों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जो ईरान के रास्‍ते आर्मीनिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि डोभाल और आर्मीनिया के एनएसए के बीच मुलाकात के दौरान भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के चीफ भी मौजूद थे। आर्मीनिया के एनएसए की यह भारत यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब नागोर्नो-काराबाख़ एक बार फिर से बहुत तेजी से सुलग रहा है। रूस के यूक्रेन युद्ध में फंसने के बाद आर्मीनिया और अजरबैजान की सेना के बीच अक्‍सर झड़प हो रही है। अजरबैजान रूसी शांतिरक्षक सेना के आदेश भी नहीं मान रहा है।

पाकिस्‍तान के साथ मिलकर फाइटर जेट बनाने जा रहा तुर्की


यही नहीं अजरबैजान पर आरोप है कि उसने नागोर्नो-काराबाख़ में मानवीय सप्‍लाइ को भी रोक दिया है। आर्मीनिया के साथ-साथ ग्रीस के संग भी भारत अपने रिश्‍ते मजबूत कर रहा है। भारत और ग्रीस के बीच रणनीतिक भागीदारी शुरू हो गई है। भारत के इस प्रयास को तुर्की-पाकिस्‍तान-अजरबैजान की कुटिल चाल को फेल करने की कोशिश माना जा रहा है। ड्रोन के बाद अब तुर्की पाकिस्‍तान और अजरबैजान के साथ मिलकर घातक फाइटर जेट बनाने जा रहा है। यह भारत के लिए खतरनाक हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.