छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक

Updated on 09-11-2024 01:09 PM

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में अच्छी ठंड महसूस की जा रही है, जबकि राजधानी रायपुर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। राजधानी रायपुर में शनिवार को आकाश मुख्यतः साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों की तुलना में इस साल अधिकतम तापमान सामान्य औसत से अधिक है। अंबिकापुर में यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 2.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 1.9 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान भी सभी जगह ज्यादा

न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश केंद्रों पर यह सामान्य से अधिक रहा। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, बिलासपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 0.4 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई।

प्रदेश में ठंड का यह दौर अभी शुरुआती चरण में है, और आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राजधानी समेत कई जिलों में गुलाबी ठंड का अहसास जारी रहेगा, जिससे सर्दियों के मौसम का आगाज हो चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.