जाकिर को पिंकी ने 11 लाख रुपए दिए थे उधार, वापस मांगा तो चाकू से गोदा... क्लर्क हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Updated on 15-09-2023 12:57 PM
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शनिवार को हुई महिला की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास पुस्ता पर गला कटकर रेलवे की महिला क्लर्क पिंकी की हत्या उसके ऑफिस के टेक्निशियन मोहम्मद जाकिर ने की थी। जाकिर सुभाष बिहार दिल्ली का रहने वाला है। दिल्ली अंबेडकर नगर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी सैलरी पर 11 लाख रुपये लोन लेकर आरोपी टेक्निशियन को दिए थे, जिसका वह तगादा कर रही थी। आरोपी टेक्नीशियन महिला को ग्रेटर नोएडा प्लॉट दिखाने के बहाने बाइक पर बैठाकर लाया और सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास चाकू से गला काटकर महिला की हत्या कर दी थी।


तगादा तेज किया तो भड़का जाकिर

दिल्ली अंबेडकर नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पिंकी रेलवे में क्लर्क थी और आरोपी मोहम्मद जाकिर उनके ऑफिस में टेक्नीशियन है। दोनों एक दूसरे के परिचित थे। मोहम्मद जाकिर ने पिंकी से उधर रुपये मांगे। इसके बाद पिंकी ने अपनी सैलरी पर 11 लाख रुपये लोन लेकर जाकर को दिए। अब लगातार पिंकी अपने रुपए वापस मांगने का तगादा कर रही थी। इस बीच जाकिर ने अपना एक प्लॉट बेचा था, जिसके बयाना के रूप में उसे 20 लाख रुपये मिले थे। इसकी जानकारी पिंकी को लगी तो उन्होंने अपना तगादा तेज कर दिया।

इसके बाद आरोपी पिंकी को ग्रेटर नोएडा प्लॉट दिखाने के बहाने शनिवार को बाइक पर बिठाकर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क लाया। सेक्टर 148 मेट्रो के पास पुस्ता ले जाकर महिला की चाकू से गर्दन काट दी और बॉडी पर भी कई बार चाकू से वार किया। इसके बाद आरोपी वापस दिल्ली चला गया।

कॉल डिटेल से पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली अंबेडकर नगर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की डेड बॉडी मिलने के बाद उसकी कॉल डिटेल की जांच की। जिसमें सबसे अधिक बाते आरोपी जाकिर से हुई थी। पुलिस ने आरोपी से सकताई से पूछताछ की जिसके बाद आरोपी ने हत्या की बात कबूली। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिंकी लगातार उसके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देती थी जिसके चलते उसे डर था कि उसकी नौकरी चली जाएगी। उसने पिंकी को ठिकाने लगाने का प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया।

पति की हो चुकी है मौत

सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास महिला के शव के करीब ही आधार कार्ड भी मिला था। जिसमें उसकी पहचान पिंकी पत्नी संजय कुमार निवासी मकान नंबर बी1- 510 गुरुद्वारा के पास मदनगीर पुष्पा भवन दिल्ली के रूप हुई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। मृतक महिला की गुमशुदगी थाना अम्बेडकर नगर साउथ दिल्ली में दर्ज है। महिला के पति की 2009 में मौत हो चुकी है। दो बच्चे हैं, जो दिल्ली में ही रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.