डी-मर्जर के बाद पीरामल फार्मा की बाजार में एंट्री, हर शेयर पर कंपनी ने बांटे 4 शेयर

Updated on 19-10-2022 06:21 PM

पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (पीईएल) से अलग होने के बाद पीरामल फार्मा ने शेयर बाजार में एंट्री ले ली है। शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद शुरुआती कारोबार में कंपनी के स्टॉक 4 फीसदी तक टूट गए। सुबह 11 बजे तक पीरामल फार्मा के शेयर का भाव लुढ़क कर 191 रुपये पर आ गया। वहीं, मार्केट कैपिटल 23,500 करोड़ रुपये के स्तर पर है।

आपको बता दें कि इस साल अगस्त में, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने पीरामल एंटरप्राइजेज के फार्मा बिजनेस के डी-मर्जर और कंपनी के कॉरपोरेट ढांचे के सरलीकरण को मंजूरी दी थी। वहीं, कंपनी के बोर्ड ने अक्टूबर 2021 में फार्मा बिजनेस को अलग करने के लिए हरी झंडी दिखाई थी।


हर शेयर पर 4 शेयर मिले: पीरामल एंटरप्राइजेज के शेयरों ने मंगलवार, 30 अगस्त, 2022 को एक्स-फार्मा कारोबार शुरू किया। कंपनी ने 1 सितंबर को पीरामल फार्मा के डी-मर्जर की रिकॉर्ड तारीख तय की। डी-मर्जर योजना के तहत पीरामल एंटरप्राइजेज के निवेशकों को 1 शेयर के बदले पीरामल फार्मा के 4 शेयर मिलने का प्रस्ताव था। वहीं, पीरामल फार्मा की फेस वैल्यू 10 रुपये तय किया गया।


डी-मर्जर का मकसद: पिछले हफ्ते पीरामल फार्मा ने जानकारी दी थी कि उसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से घरेलू स्टॉक एक्सचेंज- बीएसई और एनएसई पर शेयरों को सूचीबद्ध करने की मंजूरी मिली है। पीरामल एंटरप्राइजेज को उम्मीद है कि डी-मर्जर की वजह से पीरामल फार्मा को भविष्य के लिए तैयार होने में मजबूती मिलेगी और यह स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.