पिट्टू होगा खेलो MP यूथ गेम्स में शामिल, युवा कल्याण विभाग तैयार कर रहा नियमवाली

Updated on 25-09-2025 12:11 PM

भोपाल। एक के ऊपर एक सात पत्थर जमाकर गेंद से गिराने का खेल कहीं पिट्टू तो कहीं सितोलिया या दूसरे नाम से छोटी उम्र में अधिकतर लोगों ने खेला है, पर बड़े होने पर यह सिर्फ यादों में ही रह जाता है। कारण यह कि इसे बच्चों का ही खेल माना जाता रहा है, जो कभी भी प्रतियोगिताओं का हिस्सा नहीं रहा। अब प्रदेश सरकार पहली बार इस खेल को खेलो एमपी यूथ गेम्स में ला रही है। इससे इस खेल को पहचान मिल सकेगी।

प्रतियोगिता की रूपरेखा की तैयारी जारी

खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत जिला, संभाग और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में इस खेल को सम्मिलित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल की नियमावली और प्रतियोगिता की रूपरेखा की तैयारी कर रहा है। बता दें कि देश में खेलो इंडिया की तरह खेलो एमपी यूथ गेम्स आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को मंच देना है जो किसी कारण से स्कूल-कॉलेज की प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाते हैं।

मलखंभ, तैराकी जैसे 25 खेल पहले से शामिल

इसमें एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, मलखंभ, तैराकी जैसे 25 खेल पहले से शामिल हैं। अब इसमें पिट्टू को भी शामिल किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। खेल संघों के साथ भी बैठक की है जिससे खेलो एमपी यूथ गेम्स में शामिल खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.