नीतीश-लालू के मास्टर प्लान को PK ने कर दिया 'लीक', कहा- इस दांव से पार करेंगे चुनावी नैया

Updated on 08-08-2023 01:13 PM
पटना: क्या जातीय जनगणना सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का मास्टर प्लान है? क्या इसी के सहारे नीतीश-लालू की जोड़ी आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को घेरने की रणनीति बना रही? ये सवाल चुनावी एक्सपर्ट प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के हालिया बयान से उठे हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि जो लोग जातिगत जनगणना करा रहे उन्हें समाज की बेहतरी से कुछ लेना देना नहीं है। जातीय जनगणना (Bihar Caste Census) तो उनका अंतिम दांव जिससे उनकी चुनावी नैया पार लग जाए।


'जेडीयू-आरजेडी का ये है चुनावी दांव'

बिहार में जातीय जनगणना पर लगी रोक को हाल ही पटना हाईकोर्ट ने हटा दिया। जिससे नीतीश कुमार सरकार जोश में है। भले ही मामला सुप्रीम कोर्ट में जरूर पहुंच गया है, लेकिन सरकार की प्लानिंग इसे जल्द से जल्द पूरा कराने की है। इस पूरी कवायद के बीच चुनावी एक्सपर्ट प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर करारा अटैक किया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बीते 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान उन्हें जातीय जनगणना कराने की याद नहीं आई। अब अचानक वो क्यों जातिगत जनगणना को लेकर इतने एक्टिव दिख रहे।


केंद्र कराती है जातीय जनगणना- PK

प्रशांत किशोर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव ने बहुत सोच-समझकर ये फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी जातीय जनगणना करा रहे हैं उनकी कोशिश यही है कि समाज के लोगों को जातियों में बांटकर फिर किसी तरह चुनावी नैया पार लग जाए। समस्तीपुर के शिवाजीनगर स्थित एक स्कूल में पीके ने ये सारी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना राज्य नहीं केंद्र सरकार कराती है। बिहार सरकार भी जातिगत जनगणना नहीं बल्कि कास्ट सर्वे करा रही।


'कास्ट सर्वे के रिजल्ट मान्यता क्या होगी?'

पीके ने आगे कहा कि आखिर जातीय सर्वे का जो रिजल्ट आएगा उसकी क्या मान्यता होगी इसे सरकार को स्पष्ट शब्दों में बताना चाहिए। अब तक की जानकारी के मुताबिक राज्य में 13 करोड़ लोग सबसे गरीब और पिछड़े हैं। इनकी जानकारी सरकार के पास है तो इनके लिए नीतीश कुमार सरकार कोई बड़ा फैसला क्यों नहीं ले रही। दलितों की दशा सुधारने के लिए सरकार क्यों कोई कदम नहीं उठा रही। क्या जो लोग इन हालात में उन्हें नौकरी, शिक्षा मिल रही? सरकार इसे लेकर कोई कदम क्यों नहीं उठा रही।


प्रशांत किशोर के वार पर क्या होगा नीतीश का जवाब

प्रशांत किशोर ने अंततः यही सवाल उठाया कि क्या बिहार सरकार जो कास्ट सर्वे करा रही उसका कोई लीगल एंटिटी है? अगर उसे मान्यता मिल भी गई तो क्या सरकार के पास कोई प्लान है कि कैसे गरीब-पिछड़े लोगों की स्थिति में सुधार किया जाएगा। आखिर उनका दशा सुधारने को लेकर कोई बड़ा फैसला मुख्यमंत्री क्यों नहीं ले रहे। कुल मिलाकर पीके ने नीतीश-लालू के मास्टर प्लान को लेकर ही उन्हें घेरने की कोशिश में हैं। देखना होगा कि सरकार इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर कैसे आगे बढ़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.