CG में 176 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप:नामी कंपनियां 7 लाख रुपए तक देगी सालाना पैकेज, 12वीं पास के लिए गोल्डन चांस

Updated on 14-12-2022 07:39 PM

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग छत्तीसगढ़ की ओर से 15 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 12वीं पास से लेकर टेक्निकल डिग्री धारकों के लिए 176 पद पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ की अलग-अलग कंपनी प्लेसमेंट के लिए पहुंचेंगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भारती प्लेसमेंट सर्विस रायपुर सिक्योरिटी गार्ड के लिए 50 पद, मार्केटिंग के लिए 12 पद, फील्ड ऑफिसर के लिए 5 पद, कंपनी सुपरवाइजर के 2 पदों पर भर्ती होगी।

विनायक जॉब कंसल्टेंट रायपुर कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 5 पद, बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव के लिए 3 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 10 पद, एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए 5 पद, रिक्रूटर के लिए 5 पद, कंसल्टेंट के लिए 5 पद, अकाउंटेंट के लिए 6 पद, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए 3 पद, सिविल इंजीनियर के लिए 5 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के लिए 5 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 5 पद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए 3 पद, आईटी इंजीनियर के लिए 4 पद, केमिस्ट के लिए 5 पद, सुपरवाइजर के लिए 3 पद, फिटर के लिए 3 पद पर भर्ती करेगी।

एक निजी मीडिया संस्थान की ओर से कैमरामैन के लिए 5 पद, वीडियो एडिटर के लिए 4 पद, एंकर के लिए 5 पद, रिपोर्टर के लिए 7 पद भर्ती की जाएगी। ऑटेक नेक्स्टवेल्थ आईटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नेहरू नगर भिलाई ऑपरेशन मैनेजर के लिए 2 पद, असिस्टेंट ऑपरेशन मैनेजर के लिए 2 पद, ऑटोमेशन लीड के लिए 1 पद, बिजनेस एनालिस्ट के लिए 2 पद, ट्रेनर के लिए 2 पद और एचआर के 2 पद पर भर्ती करेगा।
सभी दस्तावेज के साथ समय पर पहुंचे कैंप
जो लोग इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेना चाहते हैं वे 15 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग मालवीय नगर चौक पहुंचे। इस दौरान अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सहित सभी दस्तावेजों की प्रमाणित छायाप्रति एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपने साथ लेकर जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने…
 17 March 2026
सरगुजा, सरगुजा में गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन अब कम हुई है, लेकिन गैस की किल्लत दूर नहीं हुई है। दरअसल ग्राहकों की करीब दोगुनी बुकिंग…
 17 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ…
 17 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर…
 17 March 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों बचाने एच पी वी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष…
 17 March 2026
रायपुर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा…
 17 March 2026
रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा सहित कई इलाकों में बारिश हुई,…
Advt.