बरमकेला में 10 और 11 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प

Updated on 07-08-2023 04:00 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़।  जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवाओं और अन्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी विकासखंड में एसआईएस इंडिया कम्पनी लिमिटेड अनूपपुर के माध्यम से निशुल्क प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। 

जनपद पंचायत बरमकेला में 10 और 11 अगस्त  को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है। इस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं की उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। सुरक्षा जवान के 400 पद के लिए योग्यता 10वी, 12वी पास है। उनको प्रतिमाह वेतन 12 हजार से 18 हजार रूपए तक मिलेगा। इसी प्रकार सुरक्षा सुपरवाइजर के 400 पद के लिए योग्यता 12वी पास है। उनको प्रतिमाह वेतन 15 हजार से 20 हजार रूपए तक मिलेगा। सुरक्षा अधिकारी के 80 पद के लिए योग्यता स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) उत्तीर्ण है। उनको प्रतिमाह वेतन 17 हजार 500 से 27 हजार 500 रूपए तक मिलेगा। भर्ती में चयन किए गए युवाओं से पांच सौ रुपए का रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा, जिसकी रसीद भी दी जाएगी। 

जिले के बिलाईगढ़ में यह कैंप 14 और 16 अगस्त को होगा। सारंगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प 17 से 19 अगस्त तक होगा। इच्छुक सभी युवा इस प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।

चयनित युवाओं को पूरे छत्तीसगढ़ में सेवा के लिए अवसर दिया जाएगा। वेदांता कोरबा, एम्स रायपुर, जिंदल जैसे शासकीय और निजी उच्च कार्यालयों के साथ साथ विभिन्न जिलों के हॉस्पिटल, आरटीओ, फैक्ट्री, प्लांट, निजी स्कूल आदि में ड्यूटी लगाई जायेगी। इन सभी स्थानों में एसआईएस इंडिया कम्पनी की सेवा पूर्व से अब तक संचालित है। चयनित युवाओं को नौकरी में वेतन के साथ पीएफ आदि दी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.