लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 20 को प्लेसमेंट कैंप

Updated on 16-09-2022 05:36 PM
जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा संकल्प परियोजना के अंतर्गत लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 20 सितम्बर 2022 को सुबह 11 बजे से किया जायेगा। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान पेस गियर अपेरेल रायपुर तथा ईसाडोरा लाइफ स्टाईल रायपुर द्वारा नियुक्ति हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इन संस्थानों द्वारा मास्टर टेलर एवं टेलर ट्रेनी आदि के 25 पदों के लिये साक्षात्कार लिया जायेगा।

सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर ने बताया कि रायपुर जिले के वे युवा जो कम से कम 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण और जिनकी आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष तक है। ऐसे युवा अपने सभी प्रमाण पत्रों के मूल एवं सत्यापित प्रतिलिपि के साथ प्लेसमेंट कैंप में साक्षात्कार के लिये उपस्थित हो सकतें हैं। यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिये पूर्णत: नि:शुल्क है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना या प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत सेल्फ एम्पलायड टेलर तथा सिविंग मशीन आॅपरेटर व्यवसाय में कौशल प्रशिक्षित युवाओं को चयन में प्राथमिकता दिया जायेगा। चयनित युवाओं को उनके योग्यता एवं अनुभव अनुसार प्रतिमाह 8 से 12 हजार रुपए का वेतन दिया जाएगा एवं इनका कार्यक्षेत्र रायपुर जिला होगा। टेलर ट्रेनी को प्रशिक्षण अवधि में 6 हजार से 8 हजार रुपए का मानदेय दिया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.