अच्छे परिणाम के लिए प्लानिंग, प्रिपरेशन व परिश्रम जरूरी : विजय चोपड़ा

Updated on 06-02-2024 05:08 PM

रायपुर । बोर्ड वार्षिक परीक्षा के पूर्व बच्चों को परीक्षा के तनाव से निजात दिलाने जैन संवेदना ट्रस्ट ने संतोषी नगर स्थित वर्धमान दी स्कूल में कैसे हो तनावमुक्त परीक्षा की तैयारी विषय पर मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि बच्चों के मन में वार्षिक परीक्षा के डर को दूर करने व परीक्षा में सफलता के लक्ष्य निर्धारण हेतु मोटिवेशनल कार्यशाला आयोजित की गई।

सोमवार को आयोजित कार्यशाला में प्रसिद्ध शिक्षाविद विजय चोपड़ा ने मेरी तनावमुक्त परीक्षा की तैयारी विषय पर बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए डरे बिना तनावमुक्त सही प्लानिंग, व्यवस्थित प्रिपरेशन व कड़ा परिश्रम बहुत जरूरी है। विजय चोपड़ा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पूर्व के वर्षों में पांचवीं व आठवीं में भी बोर्ड परीक्षा होती थी। लेकिन वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बच्चों को सीधे दसवीं में बोर्ड़ परीक्षा देनी होती है , जिसका तनाव बच्चों की प्रिपरेशन में दिखाई देता है। बच्चों में परीक्षा के डर की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी की थी।

दसवीं व बाहरवीं के बच्चों को मार्गदर्शन करते हुए विजय चोपड़ा ने बच्चों को 8 + 8 + 8 का फार्मूला दिया और बताया कि 8 घंटे सोने के लिए , 8 घंटे दैनिक कार्यों व अन्य अनुपयोगी कार्यो के लिए लेकिन शेष पूरे 8 घंटे तल्लीनता से पढ़ाई करें। उन्होंने तैयारी में कहा कि सर्वप्रथम पास होने का डर समाप्त करने 39 मार्क्स के ऑब्जेक्टिव टाईप व छोटे उत्तर वाले प्रश्नों की तैयारी पर फोकस करें, इसमें पूरे अंक प्राप्त कर पास होने के तनाव से मुक्त हो जाएं। परीक्षा की तैयारी को स्वयं की इच्छा बनाएं फिर सफलता सौ प्रतिशत तय है। परीक्षा को बोझ या हव्वा न मानें बल्कि परीक्षा पर हावी होकर तैयारी में जुट जाएं । लगन , मेहनत , अनुशासन व आत्मविश्वास से ही पूर्ण सफलता प्राप्त होती है। इसे मूलमंत्र बनाएं , पूर्ण मनोभावों से किये परिश्रम से ही अच्छे परिणाम सामने आते हैं।


उन्होंने कहा कि अभी परीक्षा में एक माह का समय शेष है , एक बात तय है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता सो विषयों के अनुसार टाईम टेबल सेट करें। ऊँचा लक्ष्य निर्धारित करें अपनी क्षमता पर विश्वास करें व प्लानिंग से तैयारी आरम्भ कर दें । विजय चोपड़ा ने छात्राओं को परीक्षा की समयबद्ध तैयारी के मध्य की अड़चन को इंगित करते हुए मोबाईल के उपयोग व दुरुपयोग पर विस्तृत चर्चा की। बच्चों द्वारा मोबाईल में रिल्स देखकर समय व्यर्थ करने से सावधान रहने की समझाइश दी। एक सिक्के के दो पहलू होते हैं । मोबाईल पर समय के दुरुपयोग से दूर रहकर उसके सही उपयोग को क्रियान्वित करें । कठिन प्रश्नों के उत्तर अपनी आवाज  में रिकॉर्ड करें उसे बार बार सुनकर मस्तिष्क पटल पर बैठाएं , इंटरनेट पर एक प्रश्न के अनेक उत्तर देखें व याद करें । इसप्रकार हमारे जीवन में रचे बसे मोबाईल का परीक्षा के लिए सदुपयोग करें । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व मोटिवेशनल स्पीकर विजय चोपड़ा ने बच्चों को मोबाईल दुरुपयोग से फास्टिंग की शपथ दिलाई । चोपड़ा ने अच्छे परिणाम के लिये तनावमुक्त प्लानिंग , प्रिपरेशन व परिश्रम को विस्तारित करते हुए कहा कि प्रिपरेशन के पूर्व अच्छी प्लानिंग करें । कुल विषयों को परीक्षा के बचे दिन से भाग देकर प्रत्येक विषय के लिये दिन निर्धारित करें । प्रत्येक विषय को तीन श्रेणी में बांट लें । वस्तुनिष्ठ प्रश्न , मन पसंद सरल प्रश्न व कठिन प्रश्न । तैयारी करते समय सरल प्रश्न से आरम्भ कर आगे बढ़ेंगे तो आत्मविश्वास भी बढ़ेगा । कठिन प्रश्नों की तैयारी के लिए प्रातः काल का समय बेहतर होगा । इस तरह के प्रयास अच्छे परिणाम देंगे । अंत में अनेक छात्राओं ने अपने डाऊट बताए जिसका विजय चोपड़ा ने विस्तार पूर्वक समाधान देकर बच्चों  का उत्साहवर्धन किया ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.