हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : कलेक्टर

Updated on 09-07-2024 06:13 PM

कोरिया। पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। पर्यावरण संरक्षण में भी यह अहम भूमिका निभाते हैं। पौधारोपण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में किसान वृक्ष मित्र योजना की शुरुआत की गई है, इससे किसानों की अतिरिक्त आय होगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण कर हरियाली लाना है ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम किया जा सके। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने किसान वृक्ष मित्र योजना की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी है।

आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पौधरोपण के बारे में वन विभाग से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के पौधरोपण जरूरी है। लंगेह ने वन विभाग सहित स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वित रणनीति के तहत वृहद स्तर पर पौधे रोपण कराने के निर्देश दिए।

किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 4 लाख पौधरोपण : 

जिला वन मण्डलाधिकारी प्रभाकर खलको ने जानकारी दी है कि जिले में किसानों की खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण की कवायद शुरू कर दी है।

जिले के किसानों को किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 4 लाख नीलगिरी के पौधे वितरण व रोपने की तैयारी की है। किसान वृक्ष मित्र योजना में प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान रखा गया है ताकि किसानों की अतिरिक्त आय वृद्धि हो सके। पौधे वन विभाग से निशुल्क दिया जाएगा।

बड़े भूखंड को ग्रीन जोन में बदलने की तैयारी : 

वन विभाग व उद्यानिकी विभाग द्वारा बड़ी संख्या में पौधे वितरण की व्यवस्था की गई है ताकि बड़े भूखंड को ग्रीन जोन में तब्दील की जा सके। जानकारी के मुताबिक खाडा, आनन्दपुर के अलावा, शासकीय उद्यानिकी रोपनी केंद्र चेरवापारा, सुरगा व घुघरा में सागौन, गुलमोहर, आम, महुआ, अमरूद, आवंला, जामुन, काजू, नीबू, कटहल व कई औषधीय पौधे का निःशुल्क वितरण कार्यालयीन दिवस पर किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.