पीएम आवास में किया पौध रोपण, हितग्राहियों को उपहार में दिए पौधे

Updated on 19-07-2025 01:36 PM

मोहला।  जिले में वर्षा जल संरक्षण के तहत 'मोर गांव मोर पानी' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें आज कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति शामिल हुई एवं प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से मुलाकात की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर उपस्थित रही। मोर गांव मोर पानी कार्यक्रम के तहत पीएम आवास हितग्राहियों द्वारा श्रम दान कर अपने आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु सोख्ता गड्ढ़ा बनाया जा रहा हैं। जिसका आज कलेक्टर श्रीमती प्रजापति एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर ने कटेंगाटोला के हितग्राही आसो बाई, झड़ीराम एवं गोटाटोला के परमेश्वर साहू, कलेश दास द्वारा बनाए जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का अवलोकन करते हुए सहयोग की। उन्होंने हितग्राहियों को जल संचयन की जरूरत से अवगत करते हुए कहा कि भविष्य के लिए भू-जल स्तर के सुधार हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बहुत जरूरी हैं। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों के पीएम आवास का अवलोकन भी किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती चंद्राकर ने हितग्राहियों के आवासों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण कर उपहार में पौधा भी प्रदान किया। अभियान अंतर्गत पूरे जिले के कुल 185 ग्राम पंचायतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण किया जा रहा हैं।

- कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

      कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने पीएम आवास हितग्राहियों एवं आमजन को जल जन अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई। लोगों ने जल संरक्षण एवं जल के सार्थक उपयोग, जल व्यर्थ को रोकने एवं युक्तियुक्त उपयोग करने तथा लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने कचरा कलेक्शन करने वाली जय मां दुर्गा समूह से भी मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी लीं। मौके पर माडिंग पिंडिंग (भूर्सा) के मॉडल आंगनबाड़ी का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.