आपसी सपोर्ट से बढ़ रहे पौधे:9-9 फीट पर फलदार पौधे लगाए, बीच में फसल

Updated on 04-08-2025 01:27 PM

खंडवा के पुनासा में किसान दिनेश बाहेती कॉलोनियों के बीच स्थित जमीन में जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने यहां पौधे इस तरह लगाए हैं कि अपने-आप बढ़ सकें। इसके लिए 9-9 फीट की दूरी पर अलग-अलग फलों के पौधे लगाए। इनसे गिरने वाली पत्तियों से पास में लगे अन्य पौधों को खाद मिलती है, जो उनके लिए पोषण का काम करती है। यानी फलदार पौधे और बीच में लगे पौधे एक-दूसरे के सपोर्ट से बढ़ रहे हैं।

खेत में आम, नींबू, संतरा, सीताफल, कटहल, सुरजाना फली के पौधे लगाए गए हैं। किसान बाहेती ने बताया- खेत में ही गोबर से कंपोस्ड खाद तैयार करता हूं। उसे छानकर खेत में देता हूं। साथ ही गोमूत्र, गुड़, बेसन आदि का घोल तैयार कर 10-12 दिन तक रखता हूं। इसके बाद गड्‌ढे में एकत्र किए गोबर में लकड़ी से होल करके उसमें घोल डालता हूं।

इस तरह अच्छी जैविक खाद तैयार हो जाती है। खेत में इसी तरह की खाद का उपयोग कर रहा हूं। खेत में पहली कतार में 9-9 फीट की दूरी पर नींबू, दूसरी कतार में 9-9 फीट की दूरी पर जामफल, इसी तरह अन्य कतारों में संतरा, सीताफल, आम आदि के पौधे लगाए हैं।

इसी तरह सुरजना और कटहल के पौधे भी 9-9 फीट की दूरी पर लगाए हैं। खेत या पौधों पर कीटनाशी नहीं छिड़कता बल्कि फसलों को बीमारी से बचाने के लिए कड़वा स्प्रे छिड़कता हूं। इसके लिए धतूरा, सुरजना की फली, नीम की पत्ती उबालकर टंकी में रखता और इस कड़वे स्प्रे को फसल पर छिड़कता हूं।

पूरी तरह प्राकृतिक रूप से की जा रही खेती में फलों के पौधों के बीच बीच-बीच में गेहूं, हल्दी और अदरक की फसल लेता हूं। संतरे के पौधों से निकलने वाली खुशबू और उनके फूल मधुमक्खियों को आकर्षित करते हैं, जिससे परागण बेहतर होता है।

चीकू के पेड़ मिट्टी के क्षरण को रोकते और जल संरक्षण में सहायक होते हैं। सीताफल के पेड़ भूमि की उर्वरता बढ़ाते, नींबू के पेड़ कीटों से बचाते हैं। बाहेती ने बताया- पारंपरिक तरीकों और नवाचारों के जरिए खेती तो हो ही रही है, आसपास की कॉलोनियों के लिए यह खेत ऑक्सीजन पॉकेट का काम कर रहा है। हरियाली और शुद्ध हवा से लोगों की सेहत को फायदा भी होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.