'घमंड त्यागकर खेलो', सुनील गावस्कर ने इशारे ही इशारे में किसे पिलाई डांट? गंभीर-सूर्या पर अजिंक्य रहाणे भी बरसे

Updated on 24-02-2026 01:58 PM
अहमदाबादः दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावसकर का मानना है कि भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मैच से सबक लेकर अपने अहं का त्याग करना चाहिए और परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए। गावसकर ने कहा,'भारतीय बल्लेबाजों को ब्रेविस और मिलर की साझेदारी से सीख लेकर इस तरह का दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत थी। भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा नहीं किया। वे अति आत्मविश्वास के साथ उतरे, हर गेंद पर बल्ला चलाया और विकेट गंवा दिए। साउथ अफ्रीका हर विभाग में अव्वल साबित हुआ।'

भारत ने साउथ अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया...

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावसकर गावसकर ने आगे कहा, 'भारत ने साउथ अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया। भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतर कर हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। टी20 क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता। आपको विपक्षी टीम से सीख लेनी चाहिए थी।'

अक्षर की जगह सुंदर को मौका देना समझ से परे

दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारतीय मैनेजमेंट के अक्षर पटेल को इलेवन से बाहर रखने के निर्णय पर हैरानी जताई है। रहाणे ने कहा, 'मैं सच में हैरान हूं कि अक्षर नहीं खेले। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। सुंदर एक अच्छा खिलाड़ी है। अक्षर अलग-अलग स्थिति में अच्छा कर रहे है। कभी-कभी जब आप चयन के मामले में स्मार्ट हो जाते है तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आप सुंदर को इसलिए लाए क्योकि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी क्रम में कई बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं।'भारत की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने कहा है कि साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपनी सारी योजना अच्छी तरह लागू की। सकलैन मुश्ताक ने कहा, 'साउथ अफ्रीका के सारे प्लान काम कर गए भारत के खिलाफ उसने जोरदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम चाहे जिस भी मुकाम पर हो, साउथ अफ्रीका ने उन्हें एक-दो पायदान नीचे ला दिया है। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों शानदार रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.