सीनियर नेशनल फुटबॉल टीम में माओवाद प्रभावित क्षेत्र के खिलाड़ी और कोच करेंगे प्रदेश की टीम का प्रतिन्धित्व

Updated on 04-10-2024 12:21 PM

बीजापुर । ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा 29वीं सीनियर वुमेन्स नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप का आयोजन राजस्थान में 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की टीम भी भाग ले रही है। 25 सदस्यी छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर को राजस्थान के लिये रवाना होगी जहां छत्तीसगढ़ टीम का पहला मैच 6 अक्टूबर को राजस्थान से 8 अक्टूबर को उत्तराखंड से एवं 10 अक्टूबर को पंजाब से मैच होगा। छत्तीसगढ़ की टीम में डीएफए बीजापुर की दो खिलाड़ियों ईशा कुड़ियम एवं जानवी साहू का भी चयन हुआ है। हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम की हेड कोच की जिम्मेदारी बीजापुर फुटबॉल अकादमी की कोच ज्योति यादव को दी गई है। ज्योति यादव ने नवंबर 2021 में बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी में एनआईएस कोच के रूप सेवा प्रारंभ की उनकी कोचिंग का फायदा जल्द ही अकादमी के बच्चो को मिलने लगा अभी तक सभी वर्गों को मिलाकर लगभग 30 बच्चों ने ओपन नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप में भाग ले लिया है। 2022 में बीजापुर फुटबॉल अकादमी की कोच ज्योति यादव की अगुवाई में आसाम में आयोजित जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंम्पियनशिप में पहली बार छत्तीसगढ़ की जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टीम ने फाईनल राउंड के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें बीजापुर फुटबॉल अकादमी की चार खिलाड़ी भी सम्मिलित थे। 2023 में झारखंड में आयोजित पहली जनजातीय खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने गोल्ड मैडल हासिल किया था जिसमे बीजापुर फुटबॉल अकादमी की तीन खिलाड़ी भी शामिल थी। 2024 में यूथ गेम खेलो इंडिया जो कि चेन्नई में आयोजित थी जिसमें छत्तीसगढ़ की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम ने भाग लिया था इस टीम में भी बीजापुर फुटबॉल अकादमी की तीन खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम की सदस्य थी।

अकादमी की खिलाड़ी बिंदु तेलम इंडियन वुमेन्स लीग में भाग लेने वाली बीजापुर की पहली खिलाड़ी थी जिहोंने छत्तीसगढ़ से क्वालीफाई दुर्ग की एमजीएम एंबुश टीम की सदस्य के रूप में कोलकाता में आयोजित आईडब्ल्यूएल में भाग लिया। जिला के कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार, खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल के द्वारा टीम को हार्दिक बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक कुमारी ज्योति यादव भारतीय खेल प्राधिकरण से कोचिंग डिप्लोमा प्राप्त एनआईएस कोच एवं एफसीसी लाईसेंस कोच है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.