बीजापुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 25 मेडल

Updated on 18-10-2025 02:04 PM

बीजापुर। कोरबा जिले में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में बीजापुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 

खिलाड़ियों ने स्विमिंग, सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल कर ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में सदना पोरतेटी ने 3 स्वर्ण और 1 रजत, जबकि अक्षिता तोड़ेम ने 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए। अंडर-17 बालक वर्ग में बबलु ऐंजा ने 3 रजत, और सरैया पालदेव ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में रीता पोरतेटी ने 2 स्वर्ण और 1 रजत, गुंजन कोरसा ने 2 स्वर्ण और 1 रजत, सपना कोरसा ने 2 रजत और 1 कांस्य, जबकि तमन्ना ने 1 कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भी 1 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।

बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों की सफलता में उनकी कोच दीप्ति वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से बच्चों को नई दिशा दी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी एवं संबंधित प्रशिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बीजापुर के इन उभरते खिलाड़ियों की इस सफलता से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.