खिलाड़ियों को मिली सौगात, 30 लाख में होगा खेल सुविधाओं का विस्तार

Updated on 16-09-2023 05:51 PM

अम्बिकापुर। कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को दौरा कर खिलाड़ियों को नई सौगात दी। विकासखंड मैनपाट में मंत्री भगत ने ग्राम सिकरिया में स्थानीय फुटबॉल स्पर्धा में शामिल होकर खिलाड़ियों की मांगों को पूरा कर उनकी हौसलाअफजाई की। इसी कड़ी में उन्होंने खेल महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है और उनके कल्याण के लिए नई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारंपरिक खेलों और स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई जिसका बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। युवा और बच्चे इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि खेल प्रेमियों को मंच दिया जाएगा जिससे परम्परा और संस्कृति जीवित रहे। उन्होंने इस दौरान सीतापुर खेल महोत्सव पोस्टर का विमोचन किया। इसमें चार अलग-अलग खेल हैं, क्रिकेट, खो-खो, फुटबॉल और कबड्डी, हर खेल के लिए अलग-अलग विजेता इनाम राशि भी रखी गई है।

खिलाड़ियों को दी 30 लाख रुपए के कार्यों की सौगात, बढ़ाया उत्साह

मंत्री भगत ने प्रदेश के विकास कार्यों को जनता से साझा किया गया। स्थानीय खेल स्पर्धा में विजेताओं को इनाम प्रदाय किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए 30 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री भगत ने बतौर पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी, और कहा कि इससे खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और खिलाड़ी खेल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही बनेया स्टेडियम के लिये दिए 30 लाख रूपये से इन कामों को पूरा कराया जायेगा। इसमें स्टेज व शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, स्टेडियम की सीढ़ी व दर्शक दीर्घा के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये, खेल मैदान के समतलीकरण व विकास के लिए 10 लाख रुपए शामिल हैं। खिलाड़ियों ने मांग पूरी होने की खुशी में छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री श्री भगत ने ग्राम रोपाखार में सामुदायिक भवन एवं कमलेश्वरपुर से बगनखीपारा के मध्य सुपलगा सड़क का भूमिपूजन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.