खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर बस्तर का नाम ऊंचा करें संसदीय सचिव जैन

Updated on 04-09-2023 03:11 PM

जगदलपुर। संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल के माध्यम से मुख्यमंत्री ने परंपरागत खेलों को पुनः सक्रिय कर खेलों को बढ़ावा दिया है। आज के मोबाईल युग में हमारे युवा साथी सहित अन्य आयु वर्ग के लोग शारीरिक, मानसिक रूप से कमजोर हो रहे थे। शासन की सराहनीय पहल से परंपरागत खेलों को बढ़ावा मिला साथ ही नई पीढ़ी को खेलों के प्रति जोड़ने का काम किया है। कोई भी खेल खेलने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है सभी स्वस्थ्य रहेंगे तो देश-प्रदेश के विकास के सहभागी बनेंगे। हमारे जिला के खिलाड़ी जिला स्तरीय आयोजन में बेहतर प्रदर्शन कर बस्तर का नाम ऊंचा करें। खिलाड़ी हर स्तर पर मेहनत करें, बस्तर का नाम रोशन करें। खेल में हार-जीत लगी रहती है, खिलाड़ी हार से नर्वस न हो अच्छा प्रदर्शन करें। उन्होंने शायरी के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया ’’ना जीतना जरूरी, ना हार जरूरी,, जीवन एक खेल है, खेलना जरूरी है।’’

संसदीय सचिव जैन सोमवार को लालबाग मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर उदबोधन दे रहे थे।

कलेक्टर विजय दयाराम के ने कहा कि खिलाड़ी खेल के सभी विधा में खेल भावना के साथ स्फूर्ति, सुरक्षित तरीके से खेलते हुए खेल का आनंद लें। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हमारे खिलाड़ियों ने ग्राम,जोनल स्तर में जीतकर पहुँचे हैं, सभी को बधाई और शुभकामनाएं। शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन की मंशा समझना जरूरी है, हमारी संस्कृति और ग्रामीण खेलकूद के हिस्सा रहे सभी खेलों को जो विलुप्त हो रही थी उसे मुख्यधारा पर लाने तथा आगामी पीढ़ी से इन खेलों के प्रति अवगत कराने का प्रयास है। जिले के सातों विकासखंड से लगभग 1700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की सभापति  श्रीमती कविता साहू, राजीव मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, खेल विभाग के सहायक संचालक राजेन्द्र डेकाटे और अन्य अधिकारी तथा बहु संख्यक खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में 3 आयु वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा 16 विधा के खेलकूद में शामिल हो रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.