छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Updated on 24-08-2023 02:05 PM

भिलाई ।  छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल के निकास स्तर का दो दिवसीय आयोजन भिलाई विद्यालय सेक्टर 02 के मैदान में किया जा रहा है, जिसमें निगम क्षेत्र के पॉच जोन तथा जामुल निकास से चुनकर आये टीम के खिलाडिय़ों को अपने प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन 26 जुलाई से प्रारंभ किया गया, जिसके प्रथम चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर का आयोजन किया गया, जिसके विजेता खिलाडिय़ों को जोन स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है, जोन स्तर के विजेता खिलाडिय़ों को खेल के तीसरे चरण में निकाय स्तर का आयोजन बुधवार को सेक्टर 02 भिलाई विद्यालय के मैदान में किया जा रहा है। जिसमें भिलाई के पॉच जोन तथा जामुल निकाय से जीत कर आये गिल्ली डण्डा, पिटूटल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, कंचा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी दोड़, लम्बीकूद, रस्सीकूद, कुश्ती के खिलाड़ी निकाय स्तर के इस दो दिवसीय आयोजन में अपना भाग्य आजमायेगे। पारम्परिक खेलो में खिलाड़ी पूरे उत्साह से मैदान में दमखम दिखा रहे है, खेल आयोजन को सफल बनाने नोडल अधिकारी डी.के. वर्मा, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी अजय शुक्ला, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम, मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, धीरज साहू सहित युवा मितान क्लब के सदस्य मैदान में डटे रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.