दो महीने से किया जा रहा था चंचल हथिनी का इलाज

Updated on 19-06-2023 06:57 PM
जबलपुर। करीब दो महीने से बीमार चंचल नाम की हथिनी की रविवार की देर रात मौत हो गई। इस हथिनी का वेटरनरी अस्पताल के डाक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा था। डाक्टरों का कहना है कि हथिनी को यूरिनरी इंफेक्शन रहा, जिसका उपचार यहां की टीम द्वारा किया जा रहा था। मौत के बाद हथिनी का पोस्टमार्टम कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कथा के दौरान चंचल स्वस्थ रही

करीब ढाई महीने पहले चंचल नाम की हथिनी को छतरपुर से पनागर में आयोजित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान यहां बुलवाया गया था। महावत गोविंद गिरी ने बताया कि कथा के आयोजन के दौरान चंचल स्वस्थ रही। करीब महीने भर वो उसे लेकर जबलपुर में घूमे भी। इस बीच उसे डिहाईड्रेशन की शिकायत हुई, तो उसका उपचार पशु चिकित्सा महाविद्यालय में कराया गया। कुछ दिनों में वह स्वस्थ हो गई। 16 मई को हथिनी चंचल को लेकर कुंडम की ओर निकल गए थे।

अमझर के पास चंचल को यूरिन में खून आ गया था

17 मई अप्रैल को रास्ते में अमझर के पास हथिनी को यूरिन में खून आ गया। इसके बाद उन्होंने वेटरनरी कालेज में डा. शोभा जावरे से मोबाइल पर बात की। उन्होंने हथिनी को तत्काल वापस जबलपुर लाने के लिए कहा। डा शोभा जावरे के अनुसार उन्होंने 18 मई से ही बीमार चंचल का उपचार शुरू कर दिया था। वो बीच में थोड़ा स्वस्थ भी हुई, लेकिन कुछ समय बाद उसकी किडनी में भी संक्रमण हो गया, उसने खाना-पीना छोड़ दिया।

बिगड़ती हालत को देख बाहर के अनेक एलीफेंट विशेषज्ञों से चर्चा

डा. शोभा जावरे ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए बाहर के अनेक एलीफेंट विशेषज्ञों से चर्चा की। असोम के डा. केेके शर्मा, डा. इंद्रमणि नायर, वीपी चन्पुरिया से भी उन्होंने चर्चा की, उनको वीडियो कालिंग के माध्यम से हथिनी को दिखाकर, उनसे सलाह भी ली। इसके बावजूद इन्फेंशन बहुत ज्यादा बढ़ जाने की वजह से उसके प्राणों की रक्षा नहीं की जा सकी। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई।

पीएम के बाद मौके पर ही दफनाया

वन विभाग की ओर से दिए गए पत्र के बाद वेटरनरी कालेज के डाक्टरों की टीम ने मृत हथिनी का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद सतपुला बाजार के पास राम मंदिर के पीछे उसे दफना भी दिया गया।

लोग पहुंचे पूजा-अर्चना करने

हथिनी की मौत का पता चलते ही बड़ी संख्या में में लोग वहां जुटने लगे, उन्होंने मृत हथिनी की पूजा-अर्चना भी की। उसके पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार तक लाेग वहीं डटे रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.