इमोशनल कार्ड खेल रहा, मेरी प्राइवेट तस्‍वीरें वायरल कर सकता है आलोक..PCS ज्‍योति मौर्य को सता रहा डर

Updated on 14-07-2023 01:35 PM
बरेली: पीसीएस अफसर ज्‍योति मौर्य ने अपने सफाइकर्मी पति पर अब नए आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आलोक मौर्य के पास उनकी प्राइवेट तस्‍वीरें हैं। अगर पुलिस ने सही समय पर उसके खिलाफ ऐक्‍शन नहीं लिया तो वह इन्‍हें वायरल कर सकता है। इनके अलावा आलोक के पास मेरे सरकारी विभाग की कई गोपनीय चीजें हैं क्‍योंकि मैं एसडीएम प्रयागराज और सोरांव रही हूं। आलोक मीडिया में बार-बार खुद को सफाईकर्मी बताकर इमोशनल कार्ड खेल रहा है। मुझे जो जवाब देना होगा, उचित फोरम पर दूंगी।

 ज्‍योति मौर्य ने कई सवालों पर अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। उनका कहना है कि आलोक ने खुद को ग्राम पंचायत अधिकारी बताकर मुझसे शादी की थी। मेरे घरवालों को भी इस बारे में नहीं पता था। कुछ साल पहले ही यह सच्‍चाई हमें पता चली है। मैंने फैमिली कोर्ड में तलाक की याचिका लगा रखी है। 18 अगस्‍त को अगली सुनवाई होगी। मैं वहां अपनी बात रखूंगी। रिश्‍वत के आरोपों पर ज्‍योति ने कहा कि इस मामले को लेकर मेरे विभाग की तरफ से जांच चल रही है। मुझसे उच्‍च अधिकारी कुछ पूछेंगे तो उसका जवाब दूंगी। आलोक ने मेरे वॉट्सएप को 10 महीने तक हैक कर रखा है। मैंने उनके खिलाफ आईटी एक्‍ट में केस दर्ज करवाया है। वह और उनका परिवार लगातार पैसा मांगता रहता है।

समझौता करने के लिए 50 लाख मांग रहा आलोक: ज्‍योति


आलोक के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की बाबत भी ज्‍योति मौर्य ने स्‍पष्‍टीकरण दिया है। उन्‍होंने कहा कि हमारी शादी को सात साल से ज्‍यादा हो गए हैं, इसलिए दहेज उत्‍पीड़न की धाराएं हट जाएंगी। दरअसल मैंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि आलोक समझौता करने के लिए 50 लाख रुपये, घर और फॉर्च्‍यूनर कार की डिमांड कर रहा है। पुलिस ने इस आधार पर दहेज उत्‍पीड़न की धाराएं लगा दी हैं। आलोक ने कुछ दिन पहले मेरे पास समझौता करने का ऑफर भेजा था। मैं लीगल तरीके से उससे डायवोर्स लूंगी।

सस्‍पेंड किए जा सकते हैं मनीष दुबे


गौरतलब है कि बरेली स्थित शुगर मिल में बतौर जीएम तैनात ज्‍योति मौर्य लगातार विवादों में चल रही हैं। उनके पति का आरोप है कि ज्‍योति का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर है। दोनों ने मिलकर उन्‍हें रास्‍ते से हटाने की साजिश रची थी। उधर, मनीष दुबे के खिलाफ चल रही विभागीय जांच पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्‍हें महिला होमगार्ड के उत्‍पीड़न समेत कई मामलों में दोषी पाया गया है। चर्चा है कि उन्‍हें सस्‍पेंड किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.