नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत का खेलना मतलब फाइनल का टिकट तय

Updated on 27-10-2022 05:57 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ आज सिडनी में खेलेगी। पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत की नजरें लय बरकरार रखने पर होगी। नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय टीम पहली बार टी20 मुकाबला खेलेगी। इस टीम के खिलाफ भारत ने अभी तक कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हालांकि नीदरलैंड्स भारत के लिए काफी लकी रही है। वनडे वर्ल्ड कप में भारत की दो बार नीदरलैंड्स से भिड़ंत हुए है और हैरान की बात यह है कि दोनों ही बार टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही है।

जी हां, भारत और नीदरलैंड्स की सबसे पहली भिड़ंत 2003 वर्ल्ड कप में हुई थी। तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली की अगुवाई में उस वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड्स को 68 रनों से हराया था। इस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत पहुंचने में सफल रहा था, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद दूसरी बार भारत 2011 वर्ल्ड कप के दौरान इस टीम से भिड़ा था। ग्रुप स्टेज में भारत ने नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराया था। इस वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाते हुए भारत ने खिताब अपने नाम किया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो ही बार भारत नीदरलैंड्स के खिलाफ खेली है और इन दोनों ही बार भारत का सामना इस टीम से आईसीसी इवेंट में हुआ है। ऐसे में यह संयोग भारतीय फैंस के लिए काफी अच्छे दिख रहे हैं। अगर इस बार भी नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने से भारत फाइनल में पहुंचता है तो यह टीम सही में भारत के लिए लकी चार्म होगी। 

बात इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के सफर की करें तो पहले राउंड के दो मुकाबले जीतकर इस टीम ने सुपर-12 के लिए क्वालिफाई किया। यहां अभी तक नीदरलैंड्स ने एक ही मैच खेला है जहां उन्हें बांग्लादेश के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.