राज्य सरकार की योजनाओं से जन-जीवन में आ रहा है सुखद परिवर्तन

Updated on 24-02-2023 05:53 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास यात्राओं का दौर जारी है। विकास यात्रा में जरूरतमंद हितग्राहियों को मौके पर ही हितलाभ-पत्र वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से जन-जीवन में सुखद परिवर्तन आ रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल बुधवार को सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम घुइसा में जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने इस मौके पर 5 करोड़ 40 लाख रूपये लागत की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 का भूमि-पूजन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत मढ़ी अजमाईन में करीब साढ़े 7 लाख रूपये की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम मढ़ी में 14 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले अमृत सरोवर का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम पंचायत कठहा में साढ़े 4 लाख रूपये की लागत से निर्मित आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गाँव के विकास के लिये राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। गाँव में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.