'प्लीज रूको',न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर एयर कनाडा के विमान की ट्रक से टक्कर, ATC की घबराहट ऑडियो में कैद

Updated on 23-03-2026 03:29 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में सोमवार को एक विमान के एयरपोर्ट पर खड़े वाहन से टकरा जाने की वजह से हादसा हुआ है। कनाडा के मॉन्ट्रियल से आ रहे एयर कनाडा एक्सप्रेस के रीजनल जेट ने न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे जेट और वाहन को काफी ज्यादा नुकसान हुआ। हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा है। हादसे में किसी को चोट लगने या मौत की जानकारी नहीं है। हादसे के समय के कुछ ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आए हैं, जिसमें अधिकारियों की घबराहट दिख रही है।

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ला गार्डिया एयरपोर्ट के रनवे पर एक विमान और एक गाड़ी के बीच टक्कर हुई है। इसके बाद राहात और बचाव का काम किया जा रहा है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, CRJ-900 विमान ने रविवार शाम को करीब 24 मील प्रति घंटा की रफ्तार से उस गाड़ी को टक्कर मारी।

एयरपोर्ट को किया गया बंद

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने विमान से जुड़ी इस आपात स्थिति के चलते ला गार्डिया आने वाली सभी उड़ानों को रोकने का आदेश जारी किया। एयरपोर्ट को बंद रखने का फैसला स्थानीय अथॉरिटी को लेना पड़ा। FAA के नोटिस में बताया गया है कि एयरपोर्ट को एक आपात स्थिति के चलते बंद किया गया है।
इस हादसे के कई वीडियो और ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियो में टक्कर के बाद कनाडा के विमान का अगला हिस्सा ऊपर की ओर उठा हुआ दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो से साफ है कि हादसे में विमान को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

ऑडियो क्लिप की चर्चा

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर टक्कर के बाद ATC की ऑडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इस कथित ऑडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुझसे गलती हो गई। ऑडियो की शुरुआत में ATC में मौजूद कोई व्यक्ति यह कहता सुनाई देता है कि हम थोड़ी देर के लिए बंद रहने वाले हैं।

ऑडियो में एक आवाज ATC वाले व्यक्ति से यह कहती सुनाई देती है कि यह देखना बिल्कुल अच्छा नहीं था। हां, मुझे पता है कि हम पहले एक इमरजेंसी से निपट रहे थे और मुझसे गलती हो गई। एक और क्लिप सामने आई है, जिसमें उस समय की घबराहट साफ सुनाई देती है, जब एक ATC अधिकारी को प्लीज रुको कहते सुना जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.