वन्यजीवों के शिकार की साज़िश नाकाम

Updated on 27-05-2025 01:01 PM

रायपुर। वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा वन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है। मंत्री श्री कश्यप ने वन्य अपराधों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में बारनवापारा अभ्यारण्य में वन्यजीवों के शिकार की बड़ी साजिश को बलौदा बाजार वन विभाग की सजग टीम ने समय रहते विफल कर दिया। गश्त के दौरान दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके पास से वाहन, एयर गन, टॉर्च और अन्य सामग्री जब्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वनमंडलाधिकारी  गणवीर धम्मशील के निर्देशन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी  आनंद कुदरिया (बारनवापारा),  अनिल वर्मा (कसडोल) प्रशिक्षु  गजेन्द्र वर्मा तथा परिक्षेत्र अधिकारी  जीवन लाल साहू के नेतृत्व में टीम ने रात्रि 10.30 बजे कोठारी क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 223 और सोनाखान परिक्षेत्र के नवागांव (कक्ष क्रमांक 247) में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी।

 उन्होंने जांच के दौरान वाहन क्रमांक ब्ळ 12 ।न् 1332 वेगानआर गाड़ी को रोका गया, जिसमें बंटी कुमार मैथ्यूज (ग्राम कटगी, कसडोल) और सुरेंद्र फरमान दास (कोरबा निवासी) सवार थे। तलाशी में एयर गन, टॉर्च और दो मोबाइल सहित संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि इनका उद्देश्य बारनवापारा क्षेत्र में वन्यजीवों का शिकार करना था। वन विभाग ने दोनों आरोपियों पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 और आयुध अधिनियम 1959 के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें प्रथम श्रेणी न्यायालय बलौदा बाजार में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वनमंडलाधिकारी  धम्मशील ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझा ज़िम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। उन्होंने नागरिकों और वन्यप्रेमियों से अपील की कि वन्यप्राणियों की रक्षा हेतु विभाग का सहयोग करें। इस ऑपरेशन में महेंद्र लाल यादव, योगेश कुमार साहू, बिमलेश वर्मा, बुद्धेश्वर दिवाकर, खगेश्वर ध्रुव, भूपेन्द्र बंजारे, सुरक्षा श्रमिकों और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.