पीएम आवास होगा तैयार, हितग्राहियों को मिल रही खुशियां अपार

Updated on 24-06-2025 12:10 PM

कोरबा। कई दशक से झोपड़ी में रहते आये फूलदास और उनकी पत्नी गौरी बाई का जल्दी ही नया आशियाना होगा। मजदूरी का काम कर जीवन यापन करने वाले फूलदास को कभी लगता नहीं था कि वे लोग भी पक्का मकान बना पाएंगे, लेकिन पीएम आवास के लिस्ट में नाम अनेंक बाद उनका कभी न पूरा होने वाला सपना हकीकत में बदल गया और खाते में राशि आने के साथ ही पक्के घर की नींव और दीवार खड़ी हो गई। अब आने वाले कुछ दिनों में छत भी ढलने वाला है। अपने सपनो के आशियाने को पूरा होता देख फूलदास और उनकी पत्नी गौरी बाई में खुशी का आलम है।

 पाली ब्लॉक के ग्राम परसदा में रहने वाले फूलदास और उनकी पत्नी गौरी बाई ने बताया कि नवंबर 2024 में उनका पीएम आवास स्वीकृत हुआ। आवास स्वीकृति के पश्चात उन्होंने घर निर्माण शुरू किया। जब खाते में पहली किश्त आई तो उन्हें बहुत खुशी हुई। घर निर्माण के लिए सामग्री क्रय करने में आसानी हुई। फूलदास ने बताया कि यह गाँव उनकी जन्मभूमि है। यहाँ लम्बे समय से कच्चे मकान में रहते आये हैं। मकान पक्का नहीं होने का खामियाजा अक्सर सभी को भुगतना पड़ता था। खपरैल से पानी नीचे घर पर टपकता था। हर बारिश से पहले खपरैल को पलटना पड़ता था। उन्होंने बताया कि मिट्टी के घर में बारिश के समय अनेक परेशानी थी। अब हमारा भी घर पक्के ईट से बन रहा है और जल्दी ही छत ढालकर इसे पूरा कर लेंगे। फूलदास और गौरी बाई ने पीएम आवास योजना को गरीबों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि इससे हम जैसे गरीबो को पक्का मकान मिला। इससे आर्थिक बोझ भी नहीं आई। हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.