आज से शुरू होगी 'पीएम इंटर्नशिप' योजना, अप्लाई करने वालों को मिलेंगे ये फायदे

Updated on 03-10-2024 02:19 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार की पीएम इंटर्नशिप योजना आज से शुरू होने जा रही है। नया केंद्रीकृत पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी की गई है, जिसके जरिए कंपनियों को आवेदन आमंत्रित किया जाएगा। इंटर्न करने के इच्छुक 12 अक्टूबर से इस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। देश की टॉप 500 कंपनियों में अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके दिए जाएंगे।

5 हजार रुपये हर महीने इंटर्नशिप भत्ता और 6 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। रोजगार के अवसरों के लिए 12 महीनों का अनुभव मिलेगा। कंपनियां अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड से प्रशिक्षण लागत और इंटर्नशिप लागत का 10% वहन करेंगी।

पीएम ने की 'अमृत' की शुरुआत


पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता से जुड़े करीब 10 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए। दिल्ली के विज्ञान भवन में पीएम ने जिन प्रोजेक्ट की शुरुआत की, उनमें मिशन अमृत और अमृत 2.0 भी शामिल है। इसके तहत देश के अनेक शहरों में जल और कचरा ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे हो गए हैं।

पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन पर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की यात्रा करोड़ों देशवासियों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। स्वच्छ भारत अभियान को इस सदी में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सफल जन आंदोलन बताते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में हर प्रयास ‘स्वच्छता से संपन्नता’ के मंत्र को मजबूत करेगा। बीते दस वर्षों में भारतीयों ने इस मिशन को अपनाया है और अपने जीवन का हिस्सा बनाया है।

पीएम ने दस साल की यात्रा के पड़ाव पर हर देशवासी, सफाई मित्रों, धर्मगुरुओं, खिलाड़ियों, सेलिब्रिटी, एनजीओ और मीडिया के साथियों की सराहना की और कहा कि सभी के प्रयास से स्वच्छ भारत मिशन को बहुत बड़ा जन आंदोलन बना दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की सेवा में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व उपराष्ट्रपति ने भी योगदान दिया है, देश को एक बड़ी प्रेरणा दी है। स्वच्छ भारत मिशन ने सर्कुलर इकॉनॉमी को भी नई गति दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.